मुरादाबाद: कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश भर में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया था। जिसके बाद अचानक हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर अलग-अलग शहरों से अपने मूल जनपद और गांव के लिए कोई साधन न मिलने पर पैदल ही निकल पड़े थे। सरकार ने स्थिति देख सभी मजदूरों को जिन जनपदों में वहां शेल्टर होम बनाकर उनके लिए खाने-पीने का इंतजाम करने के निर्देश दिए। जिसके बाद शहर में चार स्कूल में ऐसे मजदूरों का इंतजाम किया गया। वहीँ इस दौरान इन मजदूरों और फंसे हुए लोगों में अकेले रहने के साथ तनाव न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा उनके खाने-पीने के इंतजाम के साथ और भी कई तरीके से सहूलियत दी गयी है। जिसमें गांधी नगर पब्लिक स्कूल स्थित शेल्टर होम में इन प्रवासी मजदूरों को योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।