23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Rampur / अस्पताल जाकर खाना खिलाने वाले चेयरमैन और उनके परिवार को किया गया क्वारंटाइन

अस्पताल जाकर खाना खिलाने वाले चेयरमैन और उनके परिवार को किया गया क्वारंटाइन

Highlights . कोरोना पॉजिटिव को खिलाने जाते थे खाना. टांडा नगर पालिका चेेयरमैन समेत उनके घर के 21 सदस्यों को किया गया क्वारंटाइन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 11 Apr 2020, 5:01 PM IST

quarntine.jpg

रामपुर। जिला प्रशासन ने नगरपालिका टांडा चैयरमेन और उनकी पत्नी एवं बच्चों समेत 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया है। उन्हीं के मकान में क्वारंटाइन किया गया है। साथ ही एरिया को भी सील कर दिया गया है। टांडा चेयरमैन अपने परिवार के 21 सदस्यों के साथ 14 दिन के लिए अपने घर में ही रहेंगे। पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस के जवानों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: Corona Fight फेसबुक पेज लोगों के लिए बन रहा मददगार, इस तरह ले सकते हैं Help

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस गौरव कुमार ने बताया कि नगरपालिका टांडा चेयरमैन 11 लोगों को रोजाना सीएचसी में जाकर खाना खिलाते थे। पुलिस ने सभी 11 लोगो को जब टांडा सीएचसी में भर्ती कराकर जांच कराई तो पाँच कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले टांडा चेयरमैन ने रोजाना सीएचसी में जाकर 11 लोगों को खाना खिलाते थे। गंभीरता से लेते हुए उनके पूरे परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।

दिल्ली जमात से कुछ लोग हल्द्वानी के 13 लोगों के सम्पर्क में आये। 11 लोगों को टांडा पुलिस ने पकड़कर सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें पॉच पॉजिटिव आए। दो लोग इनके साथी रुद्रपुर पुलिस ने पकड़े। जिनमे से एक पॉजिटिव पाए गए। उनका उपचार किया जा रहा है। बाकी 6 लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। सीओ स्वार धर्मपाल सिंह ने बताया कि किसी को भी जिले की सीमा से अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में हुआ Lockdown का उल्लघंन, मचा हड़कंप