5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: रात में दुकान के अंदर हो रहा था कुछ ऐसा, देखते ही फोन में वीडियो बनाने लगे लोग

Highlights: -ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई -मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई -लोग अपने-अपने फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे

2 min read
Google source verification
screenshot_from_2019-09-24_15-49-07.jpg

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को बीती रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब इलेक्ट्रीशियन की एक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं और आग की लपटें निकलने लगीं। ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मगर तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : इन कुख्‍याताें को पुलिस देती है स्‍पेशल सुरक्षा, बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ 20-25 जवान करते हैं सुरक्षा

दरअसल, मामला थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर का है। जहां बीती रात्रि इलेक्ट्रिशन की दुकान में शार्ट शर्किट की वजह से आग लग गयी। आग लगने के कारण इलेक्ट्रिशन की दुकान में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया। घटना के वक्त सभी ग्रामीण सोए हुए थे। जैसे ही लोगो को दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो लोगों ने पानी व अन्य सामान से आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन, लोगों के द्वारा आग पर काबू न होता देखा अन्य लोगों ने अग्निशमन विभाग को दुकान में आग लगने की जानकारी प्रदान की।

यह भी पढ़ें: जिस क्षेत्र में हुआ था पलायन, अब वहां महिलाओं पर चढ़ा दी कार, देखें वीडियो

सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया था। इस दौरान दुकान स्वामी जफर हुसैन ने बताया कि रात के समय शॉर्टसर्किट की वजह से दुकान में आग लगी थी। आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुँची थी, जिसने आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया था।