29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण हादसा : एसआई की परीक्षा देने जा रहीं दो महिला समेत चार लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन निकलते ही मेरठ करनाल हाईवे पर गांव हबीबपुर सीकरी के निकट भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां ट्रक और कार की भिड़ंत में एक बच्ची और दो महिलाओं समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाएं एसआई की परीक्षा देने मेरठ जा रही थीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2021, 1:43 PM IST

november.jpg

मुजफ्फरनगर. फुगाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन निकलते ही मेरठ करनाल हाईवे पर गांव हबीबपुर सीकरी के निकट भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां ट्रक और कार की भिड़ंत में एक बच्ची और दो महिलाओं समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलढाणा में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने एक वर्षीय बच्ची समेत दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान एक युवक विपिन ने भी दम तोड़ दिया है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, थाना तितावी क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान निवासी विपिन पुत्र भूषण और सोनू उर्फ सागर पवार पुत्र देशराज अपनी भाभी बनिता पत्नी सुरेश पवार व रूबी पत्नी श्रीपाल को लेकर मेरठ में होने वाली एसआई की परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक साल की बच्ची मिस्टी भी थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव हबीबपुर सिकरी के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। देखते ही देखते मौके पर चीख पुकार मच गई और कार के परखच्चे उड़ गए।

यह भी पढ़ें- 9th क्लास की छात्रा से आधा दर्जन छात्रों ने कॉलेज में रातभर किया गैंगरेप, बचाने पहुंचे किसान ने भी की हैवानियत

इस हादसे में कार सवार बनिता व उसकी पुत्री मिस्टी के साथ जेठानी रूबी की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विपिन और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान विपिन की भी मौत हो गई। एक साथ एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है।

यह भी पढ़ें- हद है, पुलिस ने पिता से जबरन लिखवाई आत्महत्या, क्या जैकेट की बद्धी से नल में लगाई जा सकती है फांसी?

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग