29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9th क्लास की छात्रा से आधा दर्जन छात्रों ने कॉलेज में रातभर किया गैंगरेप, बचाने पहुंचे किसान ने भी की हैवानियत

बागपत में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कक्षा 9 की छात्रा के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दो साथी छात्रों ने छात्रा को बुलाया था और इंटर कॉलेज में ले जाकर उससे आधा दर्जन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़ित छात्रा आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली तो एक किसान उसे बचाने का बहाने करके नलकूप पर ले गया और उसने भी दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2021, 11:30 AM IST

gangrape.jpg

young girl intimate his boyfriend at home, friendship from social media

बागपत. जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कक्षा 9 की छात्रा के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि दो साथी छात्रों ने छात्रा को बुलाया था और इंटर कॉलेज में ले जाकर उससे आधा दर्जन छात्रों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने किशोरी की अश्लील वीडियो भी बना ली। जिसके बाद छात्रा को धमकी दी कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद पीड़ित छात्रा आरोपियों के चंगुल से बचकर निकली तो गांव का ही एक किसान उसे बचाने का बहाने करके नलकूप पर ले गया और उसने भी दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी कक्षा 9 की छात्रा एक महीने से बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही है। बताया जा रहा है कि रात को गांव के दो साथी छात्रों ने छात्रा के मोबाइल पर मैसेज भेजकर गली में बुलाया था। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर गांव के समीप स्थित इंटर कॉलेज में ले गए। इस दौरान वहां पर पहले से उनके चार साथी मौजूद थे। सभी ने छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई तथा फोटो भी खींचे। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को जानकारी दी तो वीडियो व फोटो उसके मामा के मोबाइल पर भेज देंगे। इसके बाद जब सुबह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागी तो उसे एक किसान बचाने के बहाने खेत पर बने अपने नलकूप पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब परिवार के लोग सुबह जागे तो उन्हें छात्रा के लापता होने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- असिस्टेंट प्रोफेसर को दहेज में मिला चेक हुआ बाउंस तो पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लापता छात्रा की तलाश में जुट गई। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को नलकूप से बरामद कर लिया, जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों और पुलिस को आपबीती सुनाई। जिसे सुन पुलिस भी चौंक गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर सात आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस पूरे मामले पर सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि इस मामले में किसान के साथ तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं।

यह भी पढ़ें- गैंगरेप केस में यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को आज सुनाई जाएगी सजा