6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उस्ताद अब्दुल करीम खान के पोते और प्रसिद्ध गजल गायक का निधन

प्रसिद्ध गजल गायक का निधन किराना घराना के गायक इकबाल सोनी नहीं रहे

less than 1 minute read
Google source verification
maxresdefault.jpg

मुजफ्फरनगर। संगीत के क्षेत्र में अनेक घराने हुए,जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक किराना घराना भी है। लेकिन मंगलवार को किराना घराना के वारिस और नामचीन गजल गायक इकबाल सोनी का निधन हो गया। इकबाल सोनी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद 71 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किराना कहे जाने वाले इस घराने के संस्थापक उस्ताद अब्दुल करीम खां और उनके मामूजाद भाई उस्ताद अब्दुल वहीद खां थे। इकबाल सोनी किराना घराने के संस्थापक उस्ताद अब्दुल करीम खान के ही पोते थे और किराना घराने से मिल संगीत की विरासत का जिंदगीभर प्रचार-प्रसार करते रहे। इसके अलावा उन्होंने कई बच्चों को संगीत की तालीम दी। उनके द्वारा दी गई तालीम से बच्चे देश-विदेश में संगीत के क्षेत्र में अपना नाम कमा रहे हैं। इकबाल सोनी के इस विरासत को अब उनके पोते जैद अली संभाल रहे हैं और आने वाली फिल्म खट्ठी-मीठी में जैद अली ने पा‌र्श्व गायन किया है। इकबाल के भाई अफजाल सोनी भी प्रसिद्ध गायक हैं।