4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेश से फोन कर बेगम को दिया तीन तलाक, रिश्तेदार से जबरदस्ती कराया हलाला

Crime: मुजफ्फरनगर में एक महिला को उसके विदेश में रह रहे शौहर ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला को हलाला के किए मजबूर भी किया।

less than 1 minute read
Google source verification
HALALA

Muzaffarnagar: भारत सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। कुछ महिलाएं अभी भी निकाह, तीन तलाक और हलाला जैसे अपराधों का शिकार हो रही हैं। मुजफ्फरनगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता ने एसएसपी (SSP) ऑफिस पहुंचकर बताया कि विदेश में रह रहे उसके शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया है।

यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर में PM Modi ने राहुल-अखिलेश पर कसा तंज, बोले- दो लड़कों की जोड़ी हो चुकी है फ्लॉप

15 साल पहले हुआ था निकाह

महिला की शादी लगभग 15 साल पहले गांव पावटी निवासी युवक से हुई थी। उसके तीन बच्चें भी हैं। निकाह के बाद से ही उसका पति, सास और ननद उसे परेशान करने लगे। महिला शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होती आई। पीड़ित महिला के पति ने कुछ महीने पहले विदेश से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला डर के कारण अपने मायके चली गई।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: UP के इन जिलों में बारिश-लू-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना

महिला को हलाला के लिए किया मजबूर

महिला का शौहर जब विदेश से आया तो उसने अपने बेगम से कहा कि तू मेरे मामा के लड़के से हलाला कर ले। तब मैं अपने पास रखूंगा। इसके बाद ससुराल वालों ने जबरदस्ती उस महिला का हलाला करवा दिया। मगर उसके बाद भी उसके शौहर ने उससे निकाह नहीं किया। महिला ने कहा कि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। पीड़िता ने एसपी के साथ-साथ यह शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर रावण कई मासूम लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद, वाल्मीकि समाज की लड़की ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप