
DEMO PIC
मुजफ्फरनगर। तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक और अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसी तरह का मामला शनिवार को सामने आया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीडि़त की शिकायत पर तीन तलाक देने के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं उसके परिवार के 4 अन्य सदस्यों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। उन पर पीडि़ता के साथ मारपीट करने का आरोप है। आपको बता दें कि बीते कुछ ही दिनों में देश के कई इलाकों से तीन तलाक के कई मामले सामने आए हैं।
पत्नी को दिया तीन तलाक
जानकारी के अनुसार, जिले के नई मंडी इलाके में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ समय पहले ही आस मोहम्मद से निकाह हुआ था। निकाह के बाद से वह उसे परेशान करता था। इतना ही नहीं पति के साथ ही उसके जेठ, सास, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार उसके घर आए और उन्होंने उसकी पिटाई की। आरोप है कि इसका उसने विरोध किया। तो पति आस मोहम्मद ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस के अनुसार तीन तलाक की घटना 17 अगस्त को नई मंडी इलाके में हुई।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया
पीडि़त की शिकायत मिलने के कुछ दिन बाद ही शनिवार को आरोपी पति आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम-2019 के तहत धाराएं लगाई गई हैं। साथ ही मामले में परिवार की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
Published on:
25 Aug 2019 06:44 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
