
,,
इंडियन आइडल फेम और यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज को भक्ति गीत 'हर-हर शंभू' गीत को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अब वह कट्टरपंथियों के निशाने पर भी आ चुकी हैं। देवबंद के उलमा ने उनकी मुखालफत करते हुए इसे शरीयत के खिलाफ बताया है। उलमा ने नाज को नसीहत देते हुए कहा है कि इस्लाम में किसी तरह का गाना नहीं गाना चाहिए। नाज को इससे तौबा करनी चाहिए। जबकि फरमानी नाज का कहना है कि वह एक कलाकार हैं। इसलिए उन्हें हर तरह के गीत गाने पड़ते हैं।
दरअसल, फरमानी नाज ने कांवड़ मेले के दौरान ‘हर-हर शंभू’ का भक्ति गाना रिकॉर्ड किया था और उसे यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया था। उनके इस गाने की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, देवबंदी मौलाना विरोध करते हुए विवाद बढ़ा दिया है। इस संबंध में फरमानी नाज की मां फातिमा का कहना है कि बेटी के ससुराल वाले उसकी सफलता से दुखी हैं। इसलिए वे विवाद खड़ा कर रहे हैं। उनकी बेटी सच्ची मुसलमान है, वह अपने बेटे को पाल रही है और नमाज पढ़ने के साथ रोजा भी रखती है।
ससुरालियों से परेशान होकर मायके आ गई थी नाज
बता दें कि फरमानी नाज मुजफ्फरनगर रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की रहने वाली हैं। 25 मार्च 2017 को नाज की शादी मेरठ के गांव छोटा हसनपुर के रहने वाले इमरान से हुई थी। शादी के एक साल बाद जब नाज ने बेटे को जन्म दिया तो ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। नाज के बेटे के गले में गंभीर बीमारी थी, जिसे लेकर ससुरालिये मायके से पैसे लाने काे कहते थे। जब ससुरालिये ज्यादा परेशान करने लगे तो नाज बेटे के साथ मायके आकर रहने लगी।
इसलिए छोड़ना पड़ा इंडियन आइडल का सफर
फरमानी नाज की मां का कहना है कि गांव के युवक राहुल के पास कुछ बाहरी लोग वीडियो बनाने आते थे। इसी बीच उन्होंने फरमानी नाज को गाते सुना तो फरमानी का भी गाना रिकॉर्ड कर यूट्यूब चैनल पर डाल दिया। इस दौरान फरमानी इंडियन आइडल में भी गई, लेकिन बेटे की तबीयत के चलते उसेे वापस आना पड़ा। इसके बाद वह यूट्यूब सिंगर बन गई। अब वह अच्छे से अपने बेटे का पालन पोषण कर पा रही है।
Published on:
01 Aug 2022 01:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
