
युवती के अपहरण के मामले में बढ़ी जैन मुनि की मुश्किलें,पवाब तलब करने पहुंचे जैन समाज
मुज़फ्फरनगर. जैन मुनि नयन सागर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है ।जैन मुनि और एक युवती की वीडियो वायरल के बाद युवती के गायब होने पर 28 जुलाई का बहादराबाद थाने में दर्ज हुए युवती के अपहरण के मामले में मुनि के प्रति समाज में रोष पनप रहा है । इस मामले को लेकर मंगलवार को जैन समाज की दिल्ली में एक बैठक हुई, जिसके बाद समाज ने चंडीगढ़ जाने का निर्णय लिया है । इस निर्णय के तहत बुधवार सुबह जैन समाज के सैकड़ों लोग नयन सागर से इस मामले में स्पष्टिकरण लेने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गए है । दिल्ली सहित आसपास के जनपदों से भी जैन समाज के लोग चंडीगढ़ जा रहे हैं, क्योंकि चंडीगढ़ में ही मुनि नयन सागर का प्रवास चल रहा है।
दरअसल, जैन मुनि नयन सागर और खतौली निवासी एक युवती का 23 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ था, जोकि मुनि के जून माह में वहलना अतिशय क्षेत्र में प्रवास के दौरान बताया जा रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद युवती अचानक रुड़की स्थित कोर कॉलेज से गायब हो गयी थी। इसके बाद युवती के परिजनों ने बहादराबाद थाने में युवती के अपहरण का आरोप मुनि नयन सागर पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद युवती बड़े नाटकीय ढंग से थाने में पहुँची थी। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद फिर से युवती गायब हो गई। दो दिन पूर्व युवती ने अपना एक वीडियो जारी कर मुनि पर लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया था । अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है । इसके बाद भी ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नयन सागर महाराज को लेकर जैन समाज में काफी रोष है। इसके चलते जैन समाज की मंगलवार को दिल्ली में एक बैठक हुई थी, जिसमें चंडीगढ़ जाकर महाराज से इस घटना को लेकर स्पष्टिकरण लेंगे।
इसी के चलते बुधवार सुबह जैन समाज के लोग खतौली कस्बे में एकत्रित हुए और गाड़ियों में सवार होकर चंडीगढ़ रवाना हुए । खतौली ही नहीं, बल्कि दिल्ली समेत आसपास के जनपदों से भी जैन समाज के लोग चंडीगढ़ जा रहे हैं। क्योंकि चंडीगढ़ के सेक्टर 27 बी स्थित जैन मंदिर में जैन मुनि नयन सागर का प्रवास चल रहा है । वहीं, पर जाकर समाज के लोग नयन सागर महाराज स्पष्टिकरण लेंगे। जैन समाज का आरोप है कि युवती अब भी महाराज के कब्जे में है और उसे महाराज की कस्टडी से बाहर निकाला जाए।
Published on:
08 Aug 2018 03:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
