शामली। कैराना उपचुनाव से पहले एक बार फिर पलायन का मामला गरमा गया है। दो वर्ष पहले सुर्खियों में आए कैराना पलायन मुद्दे की उत्तर प्रदेश सरकार ने फिर से जांच शुरू कर दी है। यह जांच जनपद शामली के एएसपी श्लोक कुमार को दी गई है। इस संबंध में श्लोक कुमार कैराना नगर की गली-गली घूम कर पलायन की जांच कर रहे हैं।