26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किन्नर अपने दस दिन के सम्मेलन में करेंगे ये खास काम, आपने नहीं सुना होगा इनके बारे में अभी तक

सम्मेलन में सर्वसमाज के लिए मांगेंगे दुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 17 Nov 2018, 8:15 PM IST

muzaffarnagar

किन्नर अपने दस दिन के सम्मेलन में करेंगे ये खास काम, आपने नहीं सुना होगा इनके बारे में अभी तक

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में उस समय किन्नरों की गुरु भक्ति का नजारा देखने को मिला जब किन्नरों ने अपने गुरु की याद में दस दिवसीय सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी। किन्नरों ने बताया की गुरु बिमला किन्नर की याद में 10 दिन का सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें हिंदू किन्नर कलश यात्रा निकालेंगे और शिव मंदिर में सवा 2 किलो का चांदी का छत्र और सवा 12 किलो का पीतल का घंटा चढ़ाएंगे। उसके बाद जागरण और पूजा पाठ की जाएगी और मुस्लिम किन्नर इसी 10 दिवसीय सम्मेलन में मजार पर चादर चढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: मेरठ के बच्चों ने कहा- ठंड लगती है स्कूल आने में

मोदी के लिए करेंगे दुआ

वही गुरु भक्ति में मोदी भक्ति भी साफ नजर आयी किन्नरों ने कहा कि मोदी ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है, हमें ऐसा ही प्रधानमंत्री चाहिए इसलिए इस सम्मेलन में हम मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए भी दुआ करेंगे कि नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने और सब के लिए अच्छा करे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में हम अपने देश के जवानों ओर देश की जनता के लिए भी दुआ करेंगे कि वे सब खुश रहे और जो देश मे छोटी-छोटी बच्चियों के साथ रेप जैसी घटना जो रही है उसके लिए भी दुआ करेंगे कि वे बन्द हो जाये। हमारा देश सुख और शांति के साथ खुश रहे।

यह भी देखेंः VIDEO: मेरठ में आलू के भाव में उछाल

इनके लिए भी करेंगे दुआ

सम्मेलन के बारे में ज्योति शर्मा किन्नर ने कहा कि मेरी माताजी नाजिम्मा शहर में सब बच्चों वालों के लिए ऐसा कुछ पहली बार करे जा रही है जो मेरे भाई कारगिल पर हैं देश की रक्षा कर रहे हैं उनके लिए दुआ होगी और जो छोटी छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार कर रहे हैं उनके नाश के लिए दुआ होगी कि ऐसा वे न करें हम उस कार्यक्रम में अपने बड़े गुरु और बुजुर्गों की रोटी करते हैं, सबसे पहले हम जागरण करेंगे 22 तारीख को और 28 तारीख को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हम शिवमूर्ति पर चांदी का छत्र और एक घंटा चढ़ाएंगे और पीर बाबा पर चादर भी चढ़ाएंगे क्योंकि हमें सब मान्य है और बच्चे वालों के लिए अपने शहर वासियों के लिए हम दुआ भी कराएंगे और मेरे शहर में अमन चैन बना रहे और हम नरेंद्र मोदी पीएम के लिए भी दुआ करेंगे कि वह ऐसे ही बने रहे वह हमारे लिए बहुत अच्छा कर रहे हैं, उन्हें अच्छा रखे भगवान नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने के लिए हम दुआ करेंगे कि हमारे मोदी जी पीएम के रूप में फिर से आए।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग