4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंदरों के खौफ से घरों में कैद हुए लोग, बोले- ‘हमारी मदद करो’

Highlights: -नगर के शेखपुरा बस्ती में बंदरों का आतंक बना हुआ है -बंदरों ने पिछले कई दिनों में दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया है -जिसके कारण लोगों में दहशत बनी हुई है

less than 1 minute read
Google source verification
monkey.jpg

बागपत। जनपद के खेकड़ा नगरपालिका स्थित शेखपुरा बस्ती में बुधवार को बंदरों ने हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। गम्भीर हालत के चलते घायलों को उपचार के दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंदरों के आतंक से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर तहसील पर धरना देने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें : जानिए, छलनी से क्यों देखा जाता है चांद और पति का चेहरा

दरअसल, नगर के शेखपुरा बस्ती में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों ने पिछले कई दिनों में दर्जनों लोगों को काटकर घायल कर दिया है। जिसके कारण लोगों में दहशत बनी हुई है। दहशत के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार को बंदरों ने हमला कर राजेश व असगरी सहित कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों में कुछ की गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए दिल्ली जीटीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: बहन के साथ भाई ने किया ऐसा काम, देखते ही लोगों की भी निकल गई चीख

वहीं बंदरोें के आतंक से परेशान मोहल्ले के लोगों में आक्रोश उतपन्न हो गया। जिसको लेकर उन्होंने जमकर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने कहा की घर से निकलते ही बंदर हमला बोल रहे हैं। प्रशासन हमारी मदद करे। एसडीएम खेकड़ा ने बंदर पकड़ने वाली टीम से संपर्क साधा है। उनका कहना है जल्द ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।