दरअसल, मामला थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार का है। जहां एक कलियुगी भाई ने अपनी ही सगी बहन को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है और गोली मारने के कारण पता लगाने के साथ ही व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।