मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच लगातार हो रही मुठभेड़ का अब सीधा असर बदमाशों पर होता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते थाना चरथावल क्षेत्र में कभी नामचीन अपराधी रहे दिलशाद उर्फ बब्बू ने पुलिस के डर से भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों को साथ लेकर थाने में एक शपथ पत्र दिया। इसमें उसने भविष्य में अपराध न करने की कसम खाई। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने भी बदमाश द्वारा उठाए गए, इस कदम को लेकर पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना।