बुलंदशहर। जिस मासूम को जन्म देकर तीन साल तक पाला पोषणा उन्हीं कलयुगी मां-बाप ने उसे गड्ढे में फेंक दिया, लेकिन यहां भी मासूम जिंदगी की जंग जीत गई। उसे एम्स के अस्पताल में डॉक्टरों ने नई जिंदगी तो दे दी, लेकिन अब बच्ची का साथ छोडऩे पर डॉक्टर से लेकर अस्पताल का स्टाफ परेशान है। इसकी वजह डॉक्टर से लेकर अस्पताल के स्टाफ का बच्ची का जुड़ाव हो जाना है।