मुजफ्फरनगर। जिले में थाना जानसठ कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया। जब शनिवार देर रात करीब 2 बजे बिजनौर की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने के बाद ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सवार ड्राइवर व कंडक्टर ने किसी तरह ट्रक से कूदकर जान बचाई। आग लगने से ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया।