12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान आंदोलन के हीरो राकेश टिकैत आज हजारों किसानों के साथ करेंगे घर वापसी, स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजा सिसौली

केंद्र सरकार की ओर से सभी मांगें मानी जाने के बाद बुधवार यानी आज 383 दिन बाद गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की ऐतिहासिक घर वापसी होगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और बॉर्डर पर जमे किसानों के स्वागत के लिए भारतीय किसान यूनियन की राजधानी कहे जाने वाले कस्बा सिसौली के साथ कई स्थानों पर जोरदार जश्न की तैयारियां हैं।

2 min read
Google source verification
rakesh-tikait-return-home-with-farmers-today-grand-welcome-in-sisauli.jpg

मुजफ्फरनगर. तीन कृषि कानून के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत चुका है। केंद्र सरकार की ओर से सभी मांगें मानी जाने के बाद बुधवार यानी आज 383 दिन बाद गाजीपुर बॉर्डर से किसानों की ऐतिहासिक घर वापसी होगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और बॉर्डर पर जमे किसानों के स्वागत के लिए भारतीय किसान यूनियन की राजधानी कहे जाने वाले कस्बा सिसौली में जोरदार जश्न की तैयारियां हैं। भाकियू के राष्ट्रीय कार्यालय किसान भवन सिसौली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इसके साथ ही भारी मात्रा में लड्डू तैयार किए गए हैं। इतना ही नहीं गाजीपुर बॉर्डर से लेकर सिसौली तक जगह-जगह किसानों ने राकेश टिकैत के काफिलेे के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की हैं।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के बाद संयुक्त मोर्चा की बैठक में किसान आंदोलन खत्म हो चुका है। इसके बाद से जगह-जगह किसानों की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन और देश का किसान इस अवसर को ऐतिहासिक बनाना चाहते हैं। इसके लिए सर्व खाप मुख्यालय सौरम व भाकियू मुख्यालय सिसौली में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि गाजीपुर बॉर्डर पर हवन पूजन के बाद भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान आंदोलन के हीरो राकेश टिकैत सिसौली पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- मोदी के तर्ज पर योगी भी किसानों को देंगे किसान सम्मान राशि, चुनाव में पहले योगी का मास्टर स्ट्रोक, जानें क्या होगी घनराशि

राकेश चौधरी के काफिले के स्वागत के लिए रोड मैप भी तैयार

राकेश चौधरी के काफिले के स्वागत के लिए रोड मैप भी तैयार किया गया है। गाजीपुर बॉर्डर से चलकर राकेश टिकैत का काफिला सबसे पहले मोदीनगर पहुंचेगा। फिर मेरठ और दौराला टोल प्लाजा होते हुए मंसूरपुर बोपाड़ा पुरबालियान के रास्ते सौरम पहुंचेगा। सर्व खाप मुख्यालय एतिहासिक पंचायत घर पर एक पंचायत का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद किसानों का ये काफिला सिसौली पहुंचेगा।

सैकड़ों स्थानों पर स्वागत और लंगर की व्यवस्था

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों के काफिले के गाजीपुर बॉर्डर से चलते ही गाजियाबाद के दुहाई से लेकर सिसौली पहुंचने तक सैकड़ों जगह स्वागत और लंगर की तैयारी है। सिसौली में चल रही तैयारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता अभिजीत बालियान ने बताया कि किसानों के आगमन पर किसान भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Top News: 11 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आज आएंगे राम नगरी