
Pulwama Revenge: रालोद ने कायम की मिसाल, सेना के सम्मान में किया यह सराहनीय काम
मुजफ्फरनगर। 26 फरवरी यानी मंगलवार को तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में किए गए हमले के बाद सभी विपक्षी दलों ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया और भारतीय सेना की तारीफ की। इस बीच राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने मिसाल कायम करते हुए पार्टी उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की बाइक रैली को स्थगित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया है। रालोद के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि सेना के समर्थन में उन्हाेंने इस कार्यक्रम को स्थगित किया है। ऐसा करके उन्होंने सेना के जज्बे को सलाम किया है। 27 फरवरी को होने वाली बाइक रैली के अलावा उन्होंने 2 और 6 मार्च को होने वाली बाइक रैली को भी स्थगित कर दिया है।
26 फरवरी को तड़के भारतीय वायुसेना ने किया था हमला
दरअसल, 26 फरवरी यानी मंगलवार को मुजफ्फरनगर में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की बाइक रैली थी। कई दिनों से चर्चाओं में चल रही इस रैली को जयंत चौधरी के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया। रालोद ने भारतीय सेना द्वारा पुलवामा हमले के विरोध में की गई कार्रवाई पर गर्व जताया है। इसके चलते ही बाइक रैली को स्थगित करने की घोषणा की गई है। मंगलवार को रालोद की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने सरकुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बताया कि वह वायुसेना के जज्बे तथा पाकिस्तान में घुसकर की गई कार्रवाई काे दिल से सलाम करते हैं। 'राजनीति बाद में, देश पहले के' सिद्धांत पर अमल करते हुए 27 फरवरी को होने वाली रैली के स्थगित होने की घोषणा करते हैं।
2 व 6 मार्च को होने वाली रैली भी स्थगित हुई
उन्होंने बताया कि 2 और 6 मार्च की बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई है, जबकि 4 मार्च को होनी वाली रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सभा का कार्यक्रम होगा। आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर में होने वाली रालोद की मोटरसाइकिल रैली को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बाद रालोद कार्यकर्ताओं में जिला प्रशासन के प्रति बेहद गुस्सा था। हालांकि, उन्हें बाद में बाइक रैली की अनुमति मिल गई थी, मगर सेना की कार्रवाई के चलते राष्ट्रीय लोक दल ने खुद ही यह मोटरसाइकिल रैली स्थगित कर दी।
ये लोग रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक नवाजिश आलम खान, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, प्रदेश सचिव हाजी महबूब, चंद्रवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्म सिंह बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष राममेहर सिह राठी, कृष्णपाल राठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजवीर सिंह, छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पराग चौधरी, अंकित सहरावत, हर्ष राठी, विकास कादियान, सुधीर भारतीय, ओमकार बालियान, अशोक बालियान एडवोकेट, पूर्व सभासद नौशाद खान मौजूद रहे।
Published on:
27 Feb 2019 10:58 am

बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
