26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Revenge: पीओके पर हमले के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने महबूबा मुफ्ती को दी यह चेतावनी- देखें वीडियो

- बिजनौर में कमल ज्योति संकल्प अभियान में पहुचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - नवलपुर गांव में दीप जलाकर की इस कार्यक्रम की शुरुआत - बोले- भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्‍ट्राइक से भारत ने खुद को साबित किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिजनोर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Feb 2019, 9:22 AM IST

Bijnor

Pulwama Revenge: पीओके पर हमले के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने महबूबा मुफ्ती को दी यह चेतावनी- देखें वीडियो

बिजनौर। पूरे प्रदेश में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कमल ज्योति संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय बिजनौर जिले में पहुंचे। उन्‍होंने नवलपुर गांव में दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पहले काली मां के दर्शन किए। इसके बाद उन्‍होंने कार्यक्रम स्थल पर दीप जलाया। साथ ही उन्‍होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मिल रही सहूलियतों के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्‍होंने पीओके में भारतीय वायुसेना की बमबारी पर भी बोला और जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती को चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें:Pulwama Revenge: आजम खान के गृह जनपद में लगे पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे

'यह एक नया और स्वाभिमानी भारत है'

नवलपुर गांव में कार्यक्रम में आए महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्‍ट्राइक से भारत ने खुद को साबित किया है। अब यह एक नया और स्वाभिमानी भारत है। अब एक भी मिनट के लिए अपने देश पर आतंकियों द्वारा सेना या अन्य किसी पर कायराना हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब भारत की सेना और लोग ऐसी ताकतों को तुरंत जवाब देंगे। एक बार वह फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना के शौर्य का अभिनंदन करते हैं। अगर पाकिस्‍तान अब भी ये हरकते बंद नहीं करता तो उनका समूल खात्मे तक यह जंग जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Pulwama Revenge: होली से पहले देशवासियों ने खेला रंग, ऐसे नाचा दिव्‍यांग कि झूम उठे हजारों लोग- देखें वीडियो

कहा- महबूबा मुफ्ती को ऐसी बात शोभा नहीं देती

जम्‍मू-कश्‍मीर की पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती के विवादित बयान पर उन्‍होंने कहा कि महबूब मुफ्ती इस देश के एक लोकतांत्रिक राज्य की मुख्यमंत्री और संवैधानिक पद पर रही हैं। उन्हें ऐसी बात शोभा नहीं देती है, जिसमें वह इन आतंकवादियों को सपोर्ट करने की बात कहकर वोट लेना चाहती हैं। अब वे दिन चले गए। अगर उन्होंने आतंकियों को लेकर कोई भी ऐसी बात कही जो देशहित में न हो, उन्हें भी कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया और बिजनौर के सांसद कुंवर भारतेंद्र भी भाजपा समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Pulwama Revenge: भारत ने लिया बदला तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्‍न- देखें वीडियो