26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Revenge: होली से पहले देशवासियों ने खेला रंग, ऐसे नाचा दिव्‍यांग कि झूम उठे हजारों लोग- देखें वीडियो

- भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में घुसकर आतंकी ठिकानों पर की बमबारी - पीओके में हमले की खबर मिली तो होली से पहले बुलंदशहर के लोग रंग खेलने लगे - पहासू में इस अवसर पर हजारों लोगों ने विजय जुलूस निकाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Feb 2019, 3:34 PM IST

Bulandshahar

Pulwama Revenge: होली से पहले देशवासियों ने खेला रंग, ऐसे नाचा दिव्‍यांग कि झूम उठे हजारों लोग- देखें वीडियो

बुलंदशहर। भारतीय वायुसेना ने पाक अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में घुसकर आतंकी ठिकानों पर बमबारी की खबर मिलते ही जनपद में जश्‍न मनाया जाने लगा। मंगलवार को सुबह जैसे ही लोगों को भारत द्वारा पीओके में हमले की खबर मिली तो होली से पहले जनपदवासी रंग खेलने लगे। पुलवामा हमले का बदला लेने की खुशी में बंलुदशहर में हजारों लोगों ने जुलूस निकाला। वहीं, कांग्रेसियों ने इसकी खुशी रक्‍तदान करके जाहिर की। सिकंदराबाद में भी युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद अौर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से आसमान गूंज उठा। सरकार की ओर से उठाए गए कदम से भी नौजवानों में खुशी की लहर है। लोगों ने मोदी-मोदी के भी जमकर नारे लगाए।

यह भी पढ़ें:पुलवामा हमले के जवाब में वायुसेना ने पीओके में आतंकी अड्डों पर की बमबारी, कांग्रेसी नेता बोले- हम सरकार के साथ

कांग्रेसियों ने रक्‍तदान करके मनाया जश्‍न

मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों पर एक हजार किलो बम गिराए हैं। इसमें करीब 300 आतंकी मारे गए हैं। इसके बाद सुबह जैसे ही लोगों काे इसकी खबर मिली तो युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। बुलंदशहर के खुर्जा में भी भारत माता की जय, वंदेमातरम् और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। उधर, कांग्रेसियों ने रक्तदान करके इसका जश्‍न मनाया। उनका कहना है क‍ि पाकिस्तान मुद्दे पर वह सरकार के साथ खड़े हैं। कांग्रेसियों ने इस दौरान हवन भी किया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: पीओके में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश के युवाओं से पीएम से की अब यह मांग- देखें वीडियो

दो किलाेमीटर लंबा जुलूस निकाला

पहासू में इस अवसर पर हजारों लोगों ने विजय जुलूस निकाला। जनपद वासियों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों पर डांस कर खुशी का इजहार किया गया। इस जुलूस में एक दिव्यांग ने जमकर डांस किया। उसके साथ सैकड़ों छात्र थे। यह जुलूस दो किलोमीटर से भी अधिक लंबा था। इसमें चारो ओर बस हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इंडियन एयरफोर्स का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। साथ ही लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें: Pulwama Revenge: पीआेके में भारतीय वायुसेना की बमबारी के बाद आजम खान ने दिया यह बयान, जानकर आ जाएगा जोश

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग