26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Revenge: आजम खान के गृह जनपद में लगे पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे

- पाकिस्तान के करीब 300 आतंकवादियों को मार गिराने की खबर जैसे ही रामपुर के लोगों को पता चली तो मना जश्‍न - आजम खान के गृह जनपद रामपुर में लोगों ने सड़कों पर आकर पटाखे फोड़े - हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 26 Feb 2019, 4:12 PM IST

rampur

Pulwama Revenge: आजम खान के गृह जनपद में लगे पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे- देखें वीडियो

रामपुर। पाकिस्तान के करीब 300 आतंकवादियों को भारत द्वारा मार गिराने की खबर जैसे ही रामपुर के लोगों को पता चली तो यहां के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इसके बाद आजम खान के गृह जनपद रामपुर में लोगों ने सड़कों पर आकर पटाखे फोड़े। जबक‍ि कई लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्‍न मनाया। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस बीच पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ें:पुलवामा हमले के जवाब में वायुसेना ने पीओके में आतंकी अड्डों पर की बमबारी, कांग्रेसी नेता बोले- हम सरकार के साथ

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

भारतीय वायुसेना द्वारा हमले की खबर मिलने के बाद जिला कलेक्ट्रेट के सामने रामपुर नगर की मेन सड़क पर हिंदू युवा वाहिनी के लोग सड़कों पर उतर आए। इन्‍होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान सड़क पर आतिशबाजी भी की गई। इसके अलावा एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी गई। इनका कहना है क‍ि हिंदुस्तान के फौजियों ने जो कार्य किया है, वह काबिले तारीफ है। साथ ही उन्‍होंने कहा कि पीएम के 56 इंच के सीने पर पाकिस्तान समेत कुछ राजनीतिक लोग यकीन नहीं करते थे। आज नरेंद्र मोदी ने देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को बता दिया कि मोदी के पीएम रहते अब किसी की हिम्मत नहीं कि हिंदुस्तान को कोई आंख दिखा सके।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: पीओके में भारतीय वायुसेना के हमले के बाद देश के युवाओं से पीएम से की अब यह मांग- देखें वीडियो

सिख समाज के लोगों ने मनाया जश्‍न

वहीं, एनएच-9 पर सिख समाज के लोगों ने आतिशबाजी जलाकर और ढोल बजाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। वीर खालसा दल के प्रमुख अवतार सिंह कहते हैं कि भारत के फौजियों ने देर से ही सही, लेकिन पाक को करारा जवाब दिया है। भारत ने उसके घर मे घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर बड़ा हमला किया है। यह काबिले तारीफ है। हिंदुस्तान के फौजियों ने आज सुबह अर्ली मॉर्निंग जो कार्य किया है, उससे हिंदुस्तान में रहने वालों लोगों का दिल जीत लिया है।

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग