26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pulwama Revenge: विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता ने कहा- परंपरा है किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़े तो…, देखें वीडियो

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर कहा- यह है नया भारत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Feb 2019, 1:26 PM IST

meerut

विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता ने कहा- परंपरा है किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़े तो...

मेरठ। एलओसी पार पाकिस्तान में चल रहे आतंकियों के अड्डे पर कार्रवाई के बाद से देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही है। मेरठ विहिप की गतिविधियों का बड़ा केंद्र हैं। मेरठ में विहिप की पश्चिम उप्र की सम्पूर्ण गतिविधियां संचालित होती हैं। विहिप के प्रांत प्रमुख सुदर्शन चक्र महाराज ने एयर स्ट्राइक पर खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: पूर्व सैन्य अफसरों ने कहा- अभी रुकना नहीं है...आैर स्ट्राइक करनी होंगी

उनका कहना है कि यह देश हित में हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की नीति शुरू से ही ये रही है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं और जो हमें छेड़ता है तो हम उसको छोड़ते नहीं हैं। पाकिस्तान ने हमें छेड़ने की जुर्रत की है, इसलिए उसको जवाब देना जरूरी था। उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवादी गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। इसके लिए कई बार पाकिस्तान को आगाह किया गया है कि वे अपने यहां आतंक के अड्डों को बंद करें, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। सीमा पार जो भी आतंक के अड्डे चल रहे हैं उनको पाकिस्तान का संरक्षण प्राप्त है।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: पीओके पर हमले के बाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने महबूबा मुफ्ती को दी यह चेतावनी- देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि हमने सोचा भी नहीं था कि हमारे सैनिकों को ऐसी शहादत होगी। सुदर्शन चक्र ने कहा कि अब वो भारत नहीं रहा। अब आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाएगा। यह नया भारत है उनको समझ में आ जाना चाहिए कि भारत की सेना या यहां आतंकी गतिविधियों पर क्या सजा दी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत बदलाव की करवट ले चुका है। वह दिन गए जब हम आतंकियों के हमले के बाद चुप बैठ जाते थे और अमेरिका या अन्य देशों की ओर देखते थे। आज हम नए युग के भारत में जी रहे हैं और अपने भारत देश की रक्षा खुद कर सकते हैं। उनको पता होना चाहिए कि भारत की सरकार में अब सरकार चुप होने वाली नहीं, बल्कि कार्रवाई करने वाली और मुंहतोड़ जवाब देने वाली है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग