9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: अभिनंदन के भारत आने की खुशी में रेस्टोरेंट मालिक मुजम्मिल ने खोला अपना खजाना, लोगों की लग गई भारी भीड़, देखें वीडियो

-अभिनंदन की वापसी पर लोगों में खुशी की लहर -खुशी में रेस्टोरेंट के मालिक ने खोला खजाना -रेस्टोरेंट में खाने के लिए लोगों की लगी भीड़

less than 1 minute read
Google source verification
muzaffarnagar

अभिनंदन के भारत आने की खुशी में रेस्टोरेंट मालिक मुजम्मिल ने खोला अपना खजाना, लोगों की लग गई भारी भीड़, देखें वीडियो

मुजफ्फरनगर । हिंदुस्तान के विमान मिग 21 से पाकिस्तान के एफ-16 को पाकिस्तान की धरती में घुस कर ध्वस्त करने वाले भारतीय सेना के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के भारत वापस लौटने पर देशभर में खुशी की लहर है। कहीं आतिशबाजी पटाखे जलाकर अभिनंदन का अभिनंदन किया गया तो कहीं मिठाईयां बांटकर देश के इस लाडले पर लोग प्यार बरसाते नजर आए। मुजफ्फरनगर में भी अभिनंदन के भारत लौटने की खुशी पर लोगों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मनाई।

ये भी पढ़ें : VIDEO:विंग कमांडर अभिनंदन के वापस आने पर इस शहर में दिखा ऐसा माहौल

वहीं एक रेस्टोरेंट के मालिक ने तो अपना खजाना ही खोल दिया। अभिनंदन के आने की खुशी में मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध मकबूल रेस्टोरेंट के मालिक ने रेस्टोरेंट पर खाने वालों के लिए बिल पर 25 परसेंट की छूट की घोषणा कर दी। रेस्टोरेंट मालिक ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि भारतीय सेना का जांबाज जो पाकिस्तान के कब्जे में था वापस भारत आ गया। इस खुशी में हमने लड्डू बांटे हैं और जो भी रेस्टोरेंट पर खाना खाएगा उसे 25 परसेंट की छूट दी गई। इसके बाद लोगों का खाने के लिए रेस्टोरेंट में भारी भीड़़ लग गई। तो कई लोगों ने रेस्टोरेंट के मालिक को सलाम किया।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बीजेपी का मास्टर प्लान, मायावती के गृह जनपद में बीजेपी इस तरह कर रही है सेंधमारी की तैयारी, गठबंधन की बढ़ी टेंशन