17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साध्वी प्राची ने साधा प्रियंका कांग्रेस और चाइना पर निशाना

मुजफ्फरनगर पहुंची साध्वी प्राची ने कहा हिंदुस्तान के अंदर चाइना के कुछ चाटुकार बैठे हैं जो हिंदुस्तान का खाते हैं लेकिन उन्हे चिंता चाइना की भी है।

1 minute read
Google source verification
sadhvi.jpg

sadhvi

मुजफ्फरनगर (muzaffarnagar news) भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची आर्य ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेत्री प्रियंका वाड्रा का आवास खाली कराने को लेकर बयान दिया है कि कांग्रेस जो चायवाला-चायवाला चिल्लाती है उसी चाय वाले ने शुक्र है केवल बंगला खाली कराया है वरना भगवाधारी होते तो राजघाट भी खाली करा देते।

यह भी पढ़ें: Corona रिपाेर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल में भर्ती कराए गए राज्य मंत्री धर्म सिंह सैनी

साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर सवाल दागते हुए कहा की पहले तो कांग्रेस यह बताएं कि लड़की को शादी होने के बाद ससुराल में रहना चाहिए या मायके में रहना चाहिए ? दूसरा सवाल प्रियंका गांधी की ससुराल कहा पर है ?.... तीसरा सवाल यह है कि प्रियंका गाधी किस हैसियत से बंगले में रह रही हैं ? देश की जनता काे बताएं कि वह किस नियम के तहत बंगले में रह रही हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी के सहारनपुर में कोरोना से पहली माैत

साध्वी प्राची शनिवार काे मुजफ्फरनगर पहुंची थी। इसी दाैरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्हाेंने यह सवाल उठाए। इस दाैरान उन्हाेंने चाइना को लेकर हिंदुस्तान के अंदर चाइना के कुछ चाटुकार बैठे हैं जो हिंदुस्तान का खाते हैं और उन्हे चाइना की फिक्र हाे रही है। बाेली कि, फिरोज खान के पोती-पोता ने 70 साल में चाइना के साथ जाे गठजोड़ किया है उसी का खामियाजा देश भुगत रहा है।

यह भी पढ़ें: चार साल से थे प्रेम प्रसंग, शादी के चार दिन बाद ही दोनों ने कर ली जीवन लीला समाप्त

चाइना को अच्छे से मालूम हो गया जो चाइना के ऐप डिलीट किए और कल अचानक मोदी के दौरे ने 56 इंच के सीने उन्हें बता दिया कि यह नेहरू की सत्ता नहीं है। यह मोदी का भारत है यह नेहरू का भारत नहीं है।