
स्वास्थिक सामुदायिक केंद्र में पहुंचे 'ये' तो कर्मचारियों के फूल गए हाथ-पांव, देखें वीडियो
मुजफ्फरनगर। जनपद में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के निर्देश उप जिलाधिकारी बुढ़ाना एसडीएम दीपक कुमार ने अचानक बुढाना सीएचसी पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके साथ ही शौचालय में गंदगी के और कई खामियां पाई गईं। उप जिलाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में जिले की प्रथम महिला जिलाधिकारी वरिष्ठ आईएएस सेल्वा कुमारी जे के चार्ज संभालते ही सभी विभागों को अपडेट करने के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते उप जिलाधिकारी बुढाना दीपक कुमार ने तहसील क्षेत्र के बुढाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
उप जिलाधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार के निरीक्षण के दौरान 5 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा शौचालयों में गंदगी सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई खामियां पाई गईं। उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने निरीक्षण की की रिपोर्ट बनाकर जिला अधिकारी को प्रेषित कर दिया है।
Published on:
20 Jul 2019 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
