7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरी महिलाओं का गैंग

पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट की घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करने वाली 4 महिलाओं को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
crime

चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आया लुटेरी महिलाओं का गैंग

शामली। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए। जिसके बाद कई बदमाशों में खौफ भी देखने को मिला। वहीं इसके बाद फिर बदमाशों को हौंसले बुलंद हुए और आए दिन वारदातों को अंजाम देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी एक ऐसी गैंग के बारे में सुना है जिसमें परिवार के परिजन ही लूट जैसी वारदातों को अंजाम देता है। वहीं इन परिवारों की महिलाएं भी इसमें साथ देती हैं। सुनकर अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा से अपह्त डेढ़ साल के मासूम काे यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद छुड़ाया दाे अपहरणकर्ता भी गिरफ्तार

शामली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट की घटनाओं को अंजाम देने में सहयोग करने वाली 4 महिलाओं को लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं अपने परिजनों के साथ मिलकर लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देती थी। 2 दिन पूर्व भी इसी गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें : भाजपा नेता पति की हत्या के बाद अब चेयरमैन पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

बता दें कि यह मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के पानीपत रोड का है। यहां पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं संदिग्ध हालात मे घूम रही हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। यह चारों महिलाएं फरीदा, शमीमा, निशा व रमजाना थी। पुलिस ने इनके पास से काफी संख्या में लूटा गया सामान भी बरामद किया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में 50 दलित परिवरों ने किया इस्लाम धर्म अपनाने का ऐलान, प्रशासन में मचा हड़कंप

ये महिलाएं अपने परिजनों का लूट की वारदातों को अंजाम देने में सहयोग किया करती थी। 2 दिन पूर्व भी इसी गिरोह के चार सदस्यों को शामली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिनके पास से करीब 25 लाख रुपए की कीमत के जेवरात व नकदी बरामद हुई थी।

यह भी पढ़ें : ये IPS व्हाट्सएप ग्रुप से रोकेगा 'mob lynching' जैसी घटनाएं, DGP ने भी की तारीफ

सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ये महिलाएं लूट व डकैती को टारगेट किए गए घरों के आसपास घूम कर उन घरों की रैकी कर जानकारियां जुटाई करती थी। फिर लूट की वारदातों में अपने परिजनों का सहयोग किया करती थी। पुलिस ने इन चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।