
शालिनी और प्रणव की फाइल फोटो
UP News : इंडोनेशिया से हनीमून मनाकर लौटी मुजफ्फरनगर की शालिनी के लिए 50 घंटे बाद ससुराल के दरवाजे खुल ही गए। ससुराल के दरवाजे बंद होने पर वह धरना देकर बैठ गई थी। पहले तो ससुरालियों को यह स्टंट लगा लेकिन दुल्हन के मजबूत इरादों के सामने अब ससुरालियों को हार माननी पड़ी और 50 घंटे चले इस धरने के बाद शालिनी के लिए ससुराल के दरवाजे खुल गए। बताया जाता है कि जिस पति ने दुल्हन की एंट्री पर रोक लगाई थी अब वही पति हाथ पकड़कर शालिनी को घर के अंदर गया।
मुजफ्फरनगर की रहने वाली शालिनी संगल की शादी एक बड़े व्यापारिक घराने के प्रणव सिंघल के साथ हुई थी। दोनों हनीमून मनाने के लिए इंडोनेशिया गए थे। बताया जाता है कि इंडोनेशिया में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप था कि पति ने हनीमून के दौरान 50 लाख रुपये दहेज की मांग कर ली। इससे दूल्हा-दुल्हन में विवाद हो गया। दोनों वापस लौट आए और पति ने पत्नी के लिए घर के दरवाजे बंद कर दिए। इसके बाद दुल्हन ससुराल वाले घर के दरवाजे के सामने ही धरना देकर बैठ गई थी। यह मामला मुजफ्फरनगर के दो बड़े व्यापारिक घरानों से जुड़ा होने के कारण सुर्खियों में आ गया। इस तरह 50 घंटे तक चले धरने के बाद दुल्हन के लिए ससुराल के दरवाजे खोल दिए गए। बताया जाता है कि समाज के जिम्मेदार लोगों ने वार्ता करके इस मामले को निपटारा करवाया है।
मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले प्रवण की शादी फरवरी माह में शालिनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन हनीमून मनाने के लिए बाली और श्रीलंका गए। शालिनी का आरोप है कि वहां पहुंचते ही पति ने घर बनाने और शादी के खर्च का हवाला देते हुए 50 लाख रुपये की मांग की। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों बीच में ही हनीमून ट्रिप छोड़कर घर लौट आए
घर लौटने के बाद ससुराल वालों ने परंपरा का हवाला देते हुए होली से पहले शालिनी को मायके भेज दिया। होली के बाद जब ससुराल वाले उसे विदा कराने आए तो वहां भी दहेज की मांग को लेकर बहस हो गई, जिसके चलते वे बिना उसे लिए ही वापस चले गए। कई बार प्रयास करने के बावजूद जब ससुराल वालों ने उससे बात नहीं की, तो शालिनी खुद अपने ससुराल पहुंच गई, लेकिन वहां घंटों तक दरवाजा नहीं खोला गया। आखिरकार, उसने अपने परिजनों के साथ ससुराल के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गई।
धरने पर बैठी शालिनी ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। शालिनी ने कहा था कि अगर उसे ससुराल में प्रवेश नहीं मिला, तो वह अपने परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगी। शालिनी के चाचा आशीष कुमार ने भी कहा था कि जब तक उनकी बेटी को ससुराल में एंट्री नहीं दी जाती तब तक धरना जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें भले ही छह महीने तक का इंतजार करना पड़े।
Published on:
02 Apr 2025 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
