
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में पुलिस कुछ ऐसे कुख्यातों को खास सुरक्षा देती है, जिनके नाम से वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि आसपास के राज्य के लोग भी कांपते हैं। ऐसे ही तीन कुख्यातों की सोमवार को मुजफ्फरनगर कोर्ट में पेशी हुई। इनमें से दो ने तो बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हई थी जबकि तीसरा साधारण वेशभूषा में था। हालांकि, तीनों की ही सुरक्षा में 20-25 पुलिसकर्मी तैनात थे।
तीन कुख्यातों की हुई पेशी
साेमवार को मुजफ्फरनगर कोर्ट में संजीव जीवा, अनिल दुजाना और विपुल खूनी को पेशी पर लाया गया। इनमें से अनिल दुजाना और संजीव जीवा बुलेट प्रूफ जैकेट में थे। साथ ही उनके साथ कई पुलिसवाले चल रहे थे। संजीव जीवा को गैंगस्टर कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। वह इस समय लखनऊ जेल में बंद है। कोर्ट की छुट्टी होने की वजह से उसकी पेशी नहीं हो सकी। वहीं, अनिल दुजाना को छपार के खाद व्यापारी हत्याकांड में पेश किया गया था। सुनवाई 3 अक्टूबर तक स्थगित कर दी गई है। अनिल दुजाना को महाराजगंज जेल से लाया गया था। उधर, विपुल खूनी को मेरठ जेल से लाया गया था।
यह भी पढ़ें:इस महिला के नाम से कांपते हैं वेस्ट यूपी के लोग
कौन है संजीव जीवा
संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में आतंक का पर्याय बन चुका है। वह शामली के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आदमपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ प्रदेश भर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में लगभग 22 मुकदमे दर्ज हैं। उसके गैंग को अभी एसएसपी ने सूचीबद्ध किया है।
कौन है अनिल दुजाना
कुख्यात अनिल दुजाना का खौफ भी वेस्ट यूपी समेत उत्तराखंड और हरियाणा में है। वह ग्रेटर नोएडाक े गांव दुजाना का रहने वाला है। उसने कुख्यात सुंदर भाटी व एसटीएफ पर खुद की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है। वह जब से जेल से बाहर आता है तो उसको बुलेट प्रूफ जैकेट दी जाती है।
Updated on:
24 Sept 2019 03:32 pm
Published on:
24 Sept 2019 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
