6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Politics: केजरीवाल के साथ संजीव बालियान ने कर दिया ‘खेल’, AAP का खाता खोलने वाले हाजी अकरम को ही ले उड़े

UP Politics: निकाय चुनाव में हाजी अकरम ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Muzaffarnagar

अकरम काफी समय से संजीव बालियान के नजदीकी माने जा रहे थे।

UP Politics: उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनाव में हाजी अकरम कुरैशी कल्लू ने मुजफ्फरनगर में आम आदमी पार्टी का खाता खोला था। हाजी अकरम आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर शाहपुर से चेयरमैन बने थे। उनको जीत के बाद संजय सिंह ने बधाई भी दी थी। अकरम अब आप के बजाय केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर के MP संजीव बालियान के पाले में दिख रहे हैं। हाजी अकरम से शाहपुर में कई होर्डिंग्स लगे हैं, जो पूरी तरह से भाजपाई रंग में रंगे हैं। इनमें अकरम से बड़ा संजीव बालियान की तस्वीर है। वहीं होर्डिंग में ऊपर नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह तक बीजेपी के सभी बड़े नेता मौजूद हैं।

नाम AAP को काम BJP का!
शाहपुर नगर पंचायत चेयरमैन हाजी अकरम के बारे में लगातार ये कहा जा रहा था कि वो भाजपा के बड़े नेता के अलावा RSS के पदाधिकारियों के भी नजदीकी हैं। अकरम की ओर से भाजपा में जाने की कभी कोई बात नहीं कही गई है। लेकिन अब होर्डिंग्स के बाद साफ हो गया है कि आप का खाता खोलने वाले अकरम अब भाजपाई खेमे के हो गए हैं। निकाय चुनाव में जीते कैंडिडेट के भरोसे यूपी में राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए पश्चिम यूपी में ये एक झटका है।

यह भी पढ़ें: 'आधुनिक भारत में महिलाओं को बराबर हक मिलें...' यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जयंत चौधरी का आया बड़ा बयान