4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘5 मौतें हुईं और स्वास्थ्य मंत्री मुस्कुराकर दिल्ली चल दिए’; मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद निशांत कुमार पर भड़का विपक्ष

Muzaffarpur hospital fire: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में शॉर्ट सर्किट के बाद लगी आग में 5 मरीजों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग झुलस गए। इस हादसे के बाद राजद ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को आड़े हाथों लिया है। राजद ने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री ने बिना कोई जवाबदेही लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

2 min read
Google source verification
Muzaffarpur hospital fire

पटना एयरपोर्ट पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

Muzaffarpur hospital fire:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में हुए अग्निकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में 5 मरीजों की मौत और 20 से अधिक लोगों के झुलसने के बाद अब बिहार की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल ने इस मुद्दे को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री पर आरोप लगाया है कि इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी सरकार और उसके मंत्री पूरी तरह संवेदनहीन बने हुए हैं।

शॉर्ट सर्किट से ICU में लगी आग

यह हादसा बुधवार आधी रात के बाद करीब 3 बजे मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुआ। अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, आग लगते ही आईसीयू में लगे एयर कंडीशनर में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसने आग की लपटों को और ज्यादा भड़का दिया।

दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए मरीजों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक 5 मरीजों की दम घुटने और झुलसने से दर्दनाक मौत हो चुकी थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

स्वास्थ्य मंत्री मुस्कुराकर दिल्ली चल दिए - राजद

इस हादसे के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के व्यवहार को आड़े हाथों लिया। राजद ने लिखा, 'बिहार के मुजफ्फरपुर में नियमों की अनदेखी कर स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से चल रहे अवैध अस्पताल में आग लग जाने से कई लोग मारे गए और अनेक झुलस गए। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी देखिए, इस दुखद घटना पर बिना जवाबदेही के हाथ जोड़कर और मुस्कुराकर गर्मी में दिल्ली घूमने निकल गए।'

क्या ऐसा स्वास्थ्य मंत्री डीजर्व करता है बिहार- राजद

विपक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद भी मंत्री जी ने न तो पीड़ित परिवारों के प्रति कोई संवेदना व्यक्त की, न दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात की और न ही घटना का जायजा लेने के लिए मुजफ्फरपुर का दौरा किया। राजद ने सवाल पूछते हुए कहा, 'क्या ऐसा स्वास्थ्य मंत्री बिहार को चलाएगा? एक मंत्री का यह बेहद शर्मनाक आचरण और व्यवहार है। क्या हमारा बिहार ऐसा ही स्वास्थ्य मंत्री डिजर्व करता है?'

सवालों पर साधी चुप्पी

इस बीच, जब पटना हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुजफ्फरपुर अग्निकांड के संबंध में सवाल पूछने की कोशिश की, तो मंत्री ने अस्पताल में हुई मौतों और सुरक्षा मानकों को लेकर कथित लापरवाही से जुड़े सवालों पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी। वे बिना कोई जवाब दिए बस वहां से चले गए। इस दौरान निशांत कुमार के साथ राज्य सभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरपुर

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग