( वैशाली, प्रियरंजन भारती ) । तीन तलाक परंपरा को कानून बनाकर केंद्र सरकार ने बेशक खत्म कर दिया हो, पर बिहार के गांवों में यह अब भी कायम है। ऐसा ही एक मामला लोकतंत्र की जननी कहे जाने वाले वैशाली के एक गांव में सामने आया, जब शौहर ने फोन पर ही अपनी पत्नी को तीन तलाक ( Triple Talaq ) कह कर छोड़ दिया। भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहमियां रोहुआ गांव में एक महिला को उसके पति ने मोबाइल फोन पर कॉल किया और बातों-बातों में तीन बार तलाक कह कर उसे छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने थाने में ( Bihar Police ) मामला दर्ज करवाया है।