4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बल्ले-बल्ले! राजस्थान के बेरोजगारों को मिलेगी कौशल के आधार पर सीधी नौकरी, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Big Company Job Vacancy: राज्य व राष्ट्रीय स्तर की लगभग 30 कम्पनियां भाग लेंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई व अन्य विशेष तकनीकी योग्यताधारी बेरोजगार युवा अपना पंजीयन करवा कर शिविर के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में नौकरी पाने का लाभ उठा सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

रोजगार शिविर (फोटो: पत्रिका)

Job Fair 2025: जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय नागौर की ओर से 1 दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 28 मई को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक टॉउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक जगदीश कुमार ने बताया कि शिविर में स्थानीय, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की लगभग 30 कम्पनियां भाग लेंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई व अन्य विशेष तकनीकी योग्यताधारी बेरोजगार युवा अपना पंजीयन करवा कर शिविर के माध्यम से निजी क्षेत्र की कम्पनियों में नौकरी पाने का लाभ उठा सकते हैं।

ये दस्तावेज होना जरूरी

शिविर में भाग लेने वाले युवा अपने साथ अपना शैक्षिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचें। साथ ही अपने कौशल और उपलब्धियों को सही तरीके से प्रस्तुत करने के लिए तैयार रहें।

देखें ये वीडियो :-

कौशल के आधार पर लगेगी नौकरी

रोजगार सहायता शिविर में देशभर की नामी कंपनियों के प्रतिनिधि नागौर पहुंचेंगे और युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगे। कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में रिक्त पदों के लिए योग्य और कुशल उम्मीदवारों का चयन करेंगी। रोजगार चाहने वाले युवाओं को अपनी योग्यता, अनुभव और कौशल के आधार पर कंपनियों के प्रतिनिधि सीधा संवाद करेंगे।

यह भी पढ़ें : Good News: राजस्थान की 2126 पंचायतों के लिए आई खुशखबरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ