
low quality roads in nagaur
परबतसर. सालासर-पुष्कर तीर्थ पूरे देश में पर्यटकों के लिए यात्रा के प्रमुख केंद्र हैं। इन दोनों तीर्थों को जोडऩे के लिए पीपलाद तिराहे से खोरी, देवनगर तक एसआरएफ (एमडीआर) सडक़ 7 मीटर चौड़ी बनेगी। इस मार्ग पर 28 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च होंगे। पीपलाद से पुष्कर मार्ग के सुदृढीकरण की आवश्यकता पिछले काफी समय से महसूस की जा रही थी। विधायक मानसिंह किनसरियां इस मार्ग के निर्माण के लिए लम्बे समय से प्रयासरत रहे। आखिरकार इस बार सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान एवं विधायक मानसिंह किनसरिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग के प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाई।
ये गांव होंगे लाभान्वित
एमडीआर योजनान्र्तगत पीपलाद से पुष्कर तक बनने वाली सडक़ से पीपलाद, सांचौर, झालरा, करकेड़ी, ढाढोता, अमरपुरा, कालेटड़ा, पीलवा, भडसिया, बरूण, मायापुर, बांसेड, सिडिय़ास, बस्सी, खोरी और देवनगर सहित 16 गांव लाभान्वित होंगे।
गांवों का होगा विकास
परबतसर से पीपलाद, सांचौर, झालरा, करकेड़ी, कालेटड़ा, अमरपुरा, भडसिया, बरूण, मायापुर, बंवाल, बांसेड, सिडियास, बस्सी, खोरी, आसन, देवनगर से इस मार्ग के निर्माण हो जाने से इस मार्ग पर यातायात बढ़ेगा और यातायात बढने से गांवों का विकास होगा। साथ ही आवागमन की सुविधा बढ़ेगी तथा लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
दूरी होगी कम -
वर्तमान में सालासर, डीडवाना, सीकर, कुचामन, मकराना,परबतसर क्षेत्र के लोगों को परबतसर से किशनगढ़, अजमेर होते हुए पुष्कर जाना पड़ रहा है। अभी इस मार्ग से यह दूरी करीब 100 किमी है। क्योंकि वर्तमान में वाया पीपलाद होते हुए जाने वाले इस मार्ग की हालत खराब है। इस मार्ग के सुदृढीकरण हो जाने पर अब परबतसर से पीपलाद, बस्सी होते हुए यह दूरी केवल 55 किमी रह जाएगी। जिससे लोगो को राहत मिल सकेगी।
अजमेर के लिए होगा मार्ग सुगम और सस्ता
इस मार्ग के सुदृढकीरण हो जाने से परबतसर सहित आस पास के कस्बों एवं ग्रामीणो के लिए अजमेर के लिए भी यह मार्ग सुगम और सस्ता हो जाएगा। अपने निजी वाहन लेकर अजमेर जाने वाले लोग परबतसर-किशनगढ मार्ग से जाते थे। जहां पर उन्हें टोल राशि चुकानी पड़ती है। इस मार्ग के निर्माण हो जाने से उन्हे टोल से मुक्ति मिल सकेगी।
यह है योजना
अधिशासी अभियन्ता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के अनुसार अब यह मार्ग 7 मीटर चोड़ा होगा। सडक़ के समानान्तरण विभिन्न स्थानो पर प्रोटेक्शन वाल भी बनाई जाएगी। जिसकी कुल लम्बाई 170 मीटर होगी। सीमेंट सडक़ के समानान्तर कुल 1500 मीटर लम्बाई में आरसीसी नाली का निर्माण होगा।
इनका कहना है
परबतसर से पुष्कर जाने के लिए यह मार्ग लम्बे समय से क्षतिग्रस्त था। इस मार्ग की स्वीकृति के लिए लम्बे समय से प्रयासरत था। इस मार्ग के बन जाने से पुष्कर सेे सालासर मार्ग की दूरी भी कम हो जाएगी। और खुण्डियास के श्रद्धाुलओं को राहत मिल सकेगी।
मानसिंह किनसरियां, विधायक परबतसर
Published on:
28 Dec 2017 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
