25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंपर के टायर के नीचे दबने से युवक की दर्दनाक मौत, फंसे शव को JCB से निकलवाया

Nagaur News: अड़वड़ गांव की सरहद में एक युवक की डम्पर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक डम्पर के टायरों के बीच फंस गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 Dec 2024, 6:57 PM IST

dumper accident in nagaur

कुचेरा (नागौर)। अड़वड़ गांव की सरहद में एक युवक की डम्पर की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक डम्पर के टायरों के बीच फंस गया। शरीर के चिथड़े उधड़ने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में युवक के दो साथी भी चोटिल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार अड़वड़ निवासी लोकेन्द्र सिंह (18) पुत्र तंवरसिंह को तेज गति से चल रहे डम्पर ने चपेट में लिया। सूचना मिलने पर कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी से डम्पर को उठाकर शव को बाहर निकाला गया। शव कुचेरा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया। दुर्घटना में अड़वड़ निवासी निखिल व लिवियांस भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर किया।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों ने चोर को पेड़ पर उल्टा लटकाकर लाठी से पीटा, पुलिस के किया हवाले

मामला दर्ज

इस संबंध में मृतक के चाचा अड़वड़ निवासी नरेन्द्रसिंह ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भतीजा लोकेन्द्रसिंह रविवार सुबह करीब 8.30 बजे घर से खेत पर गया था। वह वापस पैदल घर आ रहा था। इस दौरान सामने से तेज गति से लहराते हुए आए डम्पर ने उसे गलत दिशा में आकर टक्कर मारी।

जिससे वह ड्राइवर साइड के टायर के नीचे दबने से उसकी मौके पर है मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया कि घटनास्थल पर निखिल व लिवियांस खड़े थे, उनके भी चोटे आई । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।