9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

और सडक़ पर आ गई लड़कियां भी

-तेज आवाज के साथ गूंजा शहर, डीडवाना को जिला बनाने की मांग -अनेक संगठन-शिक्षण संस्थाओं ने दिया समर्थन

2 min read
Google source verification
didwana

demostration

डीडवाना. डीडवाना को जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे अभियान के तहत बुधवार को शहर के लोगों ने रैली निकालकर अपनी दावेदारी पेश की। इस मौके पर अनेक विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ ही शिक्षण संस्थानों ने भी रैली को समर्थन दिया और भागीदारी निभाकर जिले की मांग दोहराई।
बुधवार को सुबह स्थानीय पण्डित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर से सुबह बजे संयोजक डॉ. सोहन चौधरी, रामाकिशन खीचड़ के नेतृत्व में इस रैली का शुभारम्भ हुआ। इसके बाद यह रैली कुचामन रोड़, अजमेरी गेट, नागौरी गेट, अशोक पार्क, नगर पालिका, होते हुए बलदेवराम मिर्धा स्टेडियम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। रैली में युवा व स्कूली विद्यार्थी ‘डीडवाना को जिला बनाओ’ की मांग के संबंधित तख्तियां व बैनर लिए हुए चल रहे थे। वहीं कई युवा जिला बनाने के पक्ष में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर डीडवाना को जिला घोषित करने की मांग को लेकर जिला बनाओ स्वाभिमान समिति की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी उत्तमसिंह शेखावत को सौंपा गया।

मांग नहीं हक है जिला
संयोजक डॉ. सोहन चौधरी व रैली प्रभारी रामाकिशन खीचड़ ने कहा कि डीडवाना को जिला बनाने की मांग सिर्फ मांग नहीं बल्कि हक है। जिला मुख्यालय का दर्जा डीडवाना का हक है, इसके लिए आजादी के बाद से मांग की जा रही है।

पूर्व विधायक भंवराराम सूपका ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि, संसाधनों की उपलब्धता, सरकारी कार्यालयों की उपलब्धता, ऐतिहासिक पृष्टभूमि, साम्प्रदायिक सद्भाव व आमजन की मांग के चलते डीडवाना जिला बनने की पूरी योग्यता रखता है। ऐसे में सरकार को डीडवाना को तुरंत जिला घोषित करना चाहिए।

इस अवसर पर बजरंगसिंह जोधा, सुखाराम डोडवाडिय़ा, इतिहासकार श्रवण कुमार काकड़ा, उम्मीद खान, राजेन्द्र रेवाड़, शिवराज नोजल, राजेश डोडवाडिय़ा, पार्षद नितेश बाजारी आदि भी उपस्थित थे।
एक लाख लोग करेंगे हस्ताक्षर

संयोजक डॉ. सोहन चौधरी ने बताया कि जिले की मांग को लेकर २० नवम्बर से शहर के प्रत्येक वार्ड व सभी ग्राम पंचायतों से एक लाख हस्ताक्षर करवाकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके अलावा जरूरत पडऩे पर सैकड़ों लोगों के साथ जयपुर कूच कर रैली निकाली जाएगी।