
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी
डेगाना (नागौर)। डेगाना गांव में शुक्रवार को दीपावली के त्योहार के मौके पर दो समुदायों के बीच कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद नाली को लेकर हुआ। कहासुनी और विवाद का मामला इतना आगे बढ़ा की जमकर लाठी-भाटा चले। एक समुदाय के लोगों से बचने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजाब भी फेंका। जिसमें कई लोग झुलस गए। गंभीर घायलों को एंबुलेंस से डेगाना के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस झड़प में कुल दो पक्षों के कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इसमें से एक युवक की हालत सिर में चोट लगने के कारण बहुत ही गंभीर बताई जा रही, जिसे रैफर किया गया है।
सूचना पर एसडीएम ओमप्रकाश माचरा, डीएसपी जयप्रकाश, सीआई हरीश सांखला सहित प्रशासन और पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात हो गया। इधर, अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया।
घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में व डेगाना गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। अस्पताल में पहुंचे घायलों में सोनी समाज के एक युवक की इस लाठी भाटा जंग में सिर में गंभीर चोट लगने से गंभीर घायल अवस्था में रैफर किया गया। सुशील सोनी पुत्र प्रहलाद सोनी उम्र 24 वर्ष को रैफर किया गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही। इसके अलावा, घायल त्रिलोकचंद सोनी 54 वर्ष, विजयलक्ष्मी सोनी, प्रहलाद सोनी 45 वर्ष, श्वेता सोनी 24 वर्ष का अस्पताल में घायलावस्था में उपचार चल रहा।
वहीं दूसरी ओर हजारी खां पुत्र अब्दुल खान उम्र 50 वर्ष, रुखसाना पत्नी हजारी उम्र 47 वर्ष, सुरमत बानो पत्नी सदीक उम्र 35 वर्ष, दाखु पत्नी अब्दुल खान उम्र 75 वर्ष, सोयल पुत्र हजारी उम्र 25 वर्ष, अरबाज खान उम्र 17 वर्ष को घायल होने पर एंबुलेंस से अजमेर रैफर किए गए।
Published on:
01 Nov 2024 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
