16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: छात्र की हत्या के आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस जाप्ता रहा तैनात

स्कूली छात्र की हत्या के आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू घोसी के मकान पर सोमवार को पीला पंजा (बुलडोजर) खूब गरजा।
less than 1 minute read
Google source verification
Bulldozer runs on the house of the accused of murdering a student in Nagpur

नागौर। स्कूली छात्र की हत्या के आरोपी रसूल मोहम्मद उर्फ बबलू घोसी के मकान पर सोमवार को पीला पंजा (बुलडोजर) खूब गरजा। पुलिस-प्रशासन के भारी लवाजमे के बीच करीब ड़ेढ़ घंटे चली कार्रवाई में बलराम दास कॉलोनी की अंगोर भूमि पर कब्जा कर बनाए गए इस मकान का करीब सत्तर फीसदी हिस्सा गिरा दिया गया। करीब दो हजार वर्गगज पर चार-पांच कमरे थे। इस मकान के खुले हिस्से में आरोपी बबलू घोसी डेयरी चलाता था।

एएसपी सुमित कुमार, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे। नागौर में संभवतया इस तरह की पहली कार्रवाई है, जबकि किसी आरोपी के अवैध कब्जे को ढहाया गया। मकान के दूसरे कौने में बने दो कमरे छोड़ दिए गए हैं। आरोपी की मां इस संदर्भ में जिला कलक्टर के पास भी पहुंची थी।

गौरतलब है कि बबलू घोसी ने एक स्कूली छात्र यश (17) की हत्या कर दी थी। शव उसके घर के पास एक जगह गोबर के नीचे दबा दिया था। गुमशुदगी के चौदह दिन बाद यश की मौत का खुलासा हो पाया। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद समेत अनेक संगठनों ने आरोपी का मकान ढहाने की मांग की थी।