15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagaur: होटल में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिलाओं को वापस भेजने की तैयारी, खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को लिखा लेटर

केन्द्र एवं राज्य के खुफिया विभाग की ओर से स्थानीय पुलिस के सहयोग की नागौर जिले के डेगाना व डीडवाना-कुचामन के कुचामन सिटी में होटल में बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई है।
2 min read
Google source verification
Kuchaman City Hotel Police Raid

होटल में पुलिस की दबिश। फोटो: पत्रिका

नागौर। केन्द्र एवं राज्य के खुफिया विभाग की ओर से स्थानीय पुलिस के सहयोग की नागौर जिले के डेगाना व डीडवाना-कुचामन के कुचामन सिटी में होटल में बांग्लादेशी महिलाएं पकड़ी गई है। इन पांच महिलाओं में चार बांग्लादेश और एक बिहार की मूल निवासी है। सीआइडी व पुलिस ने पूछताछ के बाद इन बांग्लादेशी महिलाओं को पुशबैक करने का निर्णय किया है। इसके लिए खुफिया विभाग ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजकर महिलाओं को वापस बांग्लादेश भेजने की स्वीकृति मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के माध्यम से बांग्लादेश भेजा जाएगा।

कोलकाता प्रवेश और फर्जी दस्तावेजों का केंद्र

बाद बांग्लादेशी महिलाओं से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इनको सबसे पहले एजेंटों के माध्यम से अवैध रूप से भारत लाया गया। इसके कोलकाता में फर्जी आधार कार्ड तैयार किए गए है। साथ ही मोबाइल सिम भी उपलब्ध कराई गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान पहुंचने के बाद महिलाएं पश्चिम बंगाल में इस्तेमाल की गई सिम को तोड़कर फेंक देती हैं। स्थानीय एजेंटों के जरिए नई सिम हासिल कर लेती हैं। इन्हीं नंबरों का उपयोग स्थानीय संपर्क और देह व्यापार में किया जाता है।

एजेंटों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मानव तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचना है। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि उनका संपर्क सीधे बांग्लादेश या कोलकाता के मुख्य एजेंटों से नहीं होता। उन्हें अलग-अलग चरणों में अलग-अलग लोग आगे पहुंचाते हैं। यही कारण है कि पुलिस कोलकाता में बैठे मुख्य एजेंटों की पहचान नहीं कर पा रही है। बांग्लादेश में सक्रिय गिरोह तक पहुंच बना पा रही है।

गृह मंत्रालय के आदेश का इंतजार

पुलिस और खुफिया विभाग अब पकड़ी गई महिलाओं के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर भारत सरकार के गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेजेंगे। गृह मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद बीएसएफ के माध्यम से नियमानुसार उन्हें बांग्लादेश भेजा जाएगा।

सूचना के बाद एक्टिव हुई पुलिस

सूत्रों से मिली जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और होटल की निगरानी शुरू की। खुफिया तौर पर पुख्ता होने पर रात को छापा मारकर तलाशी ली गई। जांच एजेंसियों की नजर अब होटल संचालक, मैनेजर, बुकिंग कराने वाले एजेंटों सहित पूरे नेटवर्क और इसके स्थानीय कनेक्शनों पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ी गई तीन विदेशी महिलाएं यहां करीब दो महीने से ठहरी हुई थी। इनके नाम से फर्जी दस्तावेज भी बनाए होने की आशंका है। बांग्लादेशी महिलाएं ढाका (बांग्लादेश) की निवासी है।