5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सभी को आना होगा आगे’

पत्रिका ने इस अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति को बदलाव का मौका दिया है।

2 min read
Google source verification
nagaur news

Changemaker: 'Everyone will have to come forward'

लाडनूं. राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत कस्बे के कोर्ट परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं की गोष्ठी हुई। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं ने भाग लिया। बार संघ लाडनूं के अध्यक्ष हुलास बैंधा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से शुरू किया गया यह अभियान सराहनीय कदम है। इससे लोगों में निश्चित रूप से जागरूकता आएगी। लोग जागरूक होंगे तो राजनीति में स्वच्छ छवि के लोग चुनकर जाएंगे। बार संघ लाडनूं के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयश्री डूकिया ने कहा कि लोकतंत्र की नई कसौटी है साफ सुथरी राजनीति। राजनैतिक दल धर्म, जाति, धनबल, भुजबल, और वंशवाद के नाम पर प्रत्याशी चुनते हैं। इन प्रत्याशियों की प्रतिबद्धता पार्टी नेताओं के प्रति होती है देश के प्रति नहीं। जितना चुनाव में खर्च हुआ उससे 100 गुणा वसूलने में जुट जाते हैं। जनप्रतिनिधि अपराधियों के सरपरस्त बन जाते हैं। बड़े व्यापारी घराने कानून में मनमाफिक परिवर्तन करवाते हैं। आमजनों की जरूरतें, समस्याएं, आकांक्षाएं चुनाव के तुरंत बाद भुला दी जाती है। राजनीति में स्वच्छता के लिए हमारी सोच, साहस, कर्तव्य और संवेदनाओं के लिए राजस्थान पत्रिका ने मंच तैयार किया है। चेंजमेकर जनता के लिए सेतु का काम कर रहा है। चेंजमेकर के माध्यम से अभिव्यक्ति की आजादी को भी बल मिल रहा है। पत्रिका ने इस अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति को बदलाव का मौका दिया है। एडवोकेट भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार, जातिवाद काफी बढ़ गया है। इसके चलते नेताओं का स्वार्थ हावी है। जनता के हित गौण हो गए हैं। संगोष्ठी में एडवोकेट छोगाराम बुरडक, एडवोकेट सरफराज नवाज खान, बार संघ सचिव एडवोकेट हरिराम मेहरड़ा, एडवोकेट भोमराज, एडवोकेट रविन्द्र सिंह मेड़तिया, एडवोकेट मुकेश जांगिड़, एडवोकेट ओमप्रकाश प्रजापति, एडवोकेट अशोक सिंह राठौड़, एडवोकेट रविन्द्र सिंह राठौड़, रामसिंह रैगर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर बड़ौदा बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमसुख टाक ने स्वच्छ राजनीति के लिए अधिवक्ताओं को तीन संकल्प दिलवाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका हमेशा से ही सामाजिक सरोकार के मुद्दे उठाने में आगे रहा है। यह अभियान भी निश्चित रूप से समाज को नईदिशा देने में सफल होगा। सभी को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर राजनीति से अपराधी व गलत प्रवृति के नेताओं को दूर करने में सहयोग करने का आह्वान किया।