
Changemaker: The campaign will remove all the disturbances
मकराना. न्यायालय परिसर में इस विषय पर संगोष्ठी हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राजस्थान पत्रिका के इस महाअभियान की प्रशंसा करते हुए इसे लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाला कदम बताया। बार संघ के अध्यक्ष राजेश पारख का कहना था कि पत्रिका ने काला पर ताला के द्वारा लोकतंत्र पर होने वाले कुठाराघात को रोकने की पहल की जिसका प्रदेश ही नही राष्ट्र स्तर तक सराहना की गई। बार संघ संरक्षक गणपतलाल सोलंकी के अनुसार राजस्थान पत्रिका ने चेंजमेकर्स महाअभियान चलाया है। इसमें युवा वर्ग को आगे लाकर राजनीति के क्षेत्र में स्वच्छता लाने का प्रयास किया है। इससे आने वाले समय में बहुत लाभ मिलने के साथ भ्रष्ट राजनीति का अंत होगा। बजरंगलाल पारीक के अनुसार पत्रिका की यह मुहिम व्यक्ति से लेकर घर परिवार तक होते हुए राज्य एवं राष्ट्र तक के लिए बहुत अच्छा कदम है। मोहम्मद शरीफ ने कहा कि इससे राजनीति में पूरी तरह स्वच्छता आएगी। भवानी सिंह नावद का कहना था कि चेंजमेकर्स महाअभियान की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अब्दुल मजीद के अनुसार पत्रिका का यह कदम उन युवाओं को आगे आने में सहायक होगा जो भ्रष्ट राजनीति के कारण राजनीति से दूर थे। ऐसा होने पर राजनीति में पूरी तरह स्वच्छता आने के साथ आमजन भी राजनीति से जुडऩा चाहेगा। बार संघ अध्यक्ष राजेश पारख, कोषाध्यक्ष तलत हुसैन हनीफी, भवानीसिंह नावद, दिलीप सिंह राठौड़, श्रीनिवास वैष्णव, सगीर अहमद बेहलीम, खलील अहमद, अब्दुल मजीद गैसावत, बंजरगलाल व्यास, भुवनेश टांक, राजुराम चौधरी, धर्माराम चौधरी, शंकर दान चारण, विजयसिंह सिंह राजपुरोहित, रामनिवास चौधरी, मोहम्मद आबिद गौड़, राममनोहर डूडी, अशोक सिंगोदिया सहित 25 से अधिक अधिवक्ता इसमें शामिल थे।
'मिसाल बनेगा अभियान'
डेगाना. डेगाना बार संघ कक्ष के बाहर गुरुवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डेगाना बार संघ अध्यक्ष शम्भुसिंह राठौड़ ने राजस्थान पत्रिका के चेंज मेकर अभियान का मुख्य उदेश्य और स्वच्छ राजनीति में आम व्यक्ति की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजनीति में स्वच्छता की यह अभियान मिसाल बनेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीपसिंह बच्छवारी ने कहा कि गंदी हो चुकी राजनीति से अच्छे लोग दूर भाग रहे है। पत्रिका की पहल से लोगों का जुड़ाव निश्चित रूप से पैदा होगा। वरिष्ठ एडवोकेट महेश दिवाकर ने कहा कि पत्रिका की पहल से पुराने समय से राजनीति में सक्रिय वकील भी निश्वित रूप से अब कुछ न कुछ करने के लिए आगे बढ़ेंगे। डेगाना बार संघ सचिव एडवोकेट सहदेव प्रसाद स्वामी ने कहा कि पत्रिका अभियान अच्छे लोगों को आगे बढाने में मददगार बनेगा। त्रिलोक शर्मा ने कहा कि पत्रिका आमजन को सावचेत करने के लिए इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में अपना संदेश देता है। महिला अधिवक्ता अंजू शेखावत ने कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर समाज के सभी लोगों को सोचना होगा। युवा एडवोकेट राधेश्याम ओझा ने कहा कि राजनीति में युवाओ को आगे लाना होगा। अधिवक्ता शिवनाथसिंह चौधरी ने कहा कि प्रत्येक वर्ग के साथ ही अधिवक्ता वर्ग को भी अपनी पूर्ण भागीदारी निभाई जानी चाहिए । सभी अधिवक्ताओं ने स्वच्छ राजनीति के लिए तीन संकल्प लेकर स्वच्छ राजनीति में अपनी भागीदारी करने और लोगों को प्रेरित का संकल्प लिया। अधिवक्ता दिलीपसिंह बच्छवारी, महेश दिवाकर, बार संघ सचिव सहदेव प्रसाद स्वामी, हरिराम बिन्दा, कमलेश नारायण व्यास, दीपचंद चौधरी, त्रिलोक शर्मा, अंजू शेखावत, राधेश्याम ओझा, शिवनाथसिंह चौधरी, पन्नेसिंह इन्दा, रणजीत डूडी, लक्ष्मणसिंह, अजयसिंह राठौड़, गणेश मीना, महावीरसिंह सांजू, रणजीतसिंह जैतमाल, मानसिंह बेनीवाल, जयश्री कॉलेज डेगाना निदेशक शौकत खान, मुकेश धोजक, विजेन्द्र कसवां, हरिश सोनी, हरिसिंह चौधरी, प्रवीण चौधरी, श्रवण कसवां, मंजू बेनीवाल, अनिता मीना आदि मौजूद थे।

Published on:
23 May 2018 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
