11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पत्रिका चेंजमेकर अभियान – ‘तेजी से बदलाव लाना है तो मजबूत प्रयास करने होंगे’

स्वच्छ राजनीति के लिए महिलाओं ने भरी हुंकार

2 min read
Google source verification
nagaur news

कुचामनसिटी. बैठक के बाद संकल्प लेती महिलाएं व अन्य।

कुचामनसिटी. शहर के विकास समिति कार्यालय में गुरुवार को राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान (स्वच्छ करो राजनीति) विषय पर महिलाओं की बैठक हुई। सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाए दृढ़ विचारों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। कुचामन महिला मंच की संरक्षिका मंजू काबरा ने कहा कि निश्चित तौर पर महिलाएं सभी क्षेत्र में कार्यकर रही है। लेकिन वो क्या काम कर रही है या कैसे काम कर रही है, इस बात पर ध्यान देना होगा। स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सके इसके लिए महिलाओं को चाहिए कि वो शिक्षित होने के साथ ही बोल्ड बनें। मोना अग्रवाल ने कहा कि राजनीति को स्वच्छ करने के लिए महिलाओं को स्वयं पर विश्वास करना होगा कि मैं कर सकती हूं। आत्मविश्वास की कमी के चलते भी महिलाएं राजनीति में पिछड़ रही है। लोगों की सोच बदलने के लिए पहले स्वयं को मानसिक रूप से मजबूत व तैयार करना होगा। डॉ मनजीत मनोचा ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। राजनीति हो या अन्य कोई भी क्षेत्र महिलाओं को सबसे पहले इस योग्य होना चाहिए कि वो स्वयं की सुरक्षा कर सके। कुचामन महिला मंच अध्यक्षा कृष्णा मंत्री ने कहा कि राजस्थान पत्रिका के महाअभियान चेंजमेकर के तहत महिलाओं का रुख बताता है कि यह सही सोच है। सचिव अन्नपूर्णा कुमावत ने कहा कि महीने में एक बार या सुविधा अनुसार ऐसी बैठक आयोजित हो जिनमें महिलाएं अपने अधिकारों की सुरक्षा के संबध में, प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए विचार विमर्श कर सके। राजनीति में स्वच्छता लानी है और महिलाओं को अपनी उपस्थिति राजनीति में देनी है तो दृढ़ संकल्प लेकर कार्य करना होगा।
शिक्षित होने के साथ सक्षम भी बने
कुचामन महिला मंच सहसचिव हेमा गट्टानी, सांस्कृतिक सचिव निर्मला गौड़, विमला सैनी, सुमित्रा सोमानी, मधु मंत्री, अनिता बंसल, निर्मला सोमानी, आदर्श मनोचा, रितु अग्रवाल सहित अन्य ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्र में कार्य जरूर कर रही हैं, लेकिन पूरी तरह से सक्षम नहीं होने के चलते राजनीति में अपनी भागीदारी नहीं दे पाती। महिलाओं को शिक्षित होने के साथ ही सक्षम भी होना होगा। बैठक के बाद समन्वयक विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, विकास अधिकारी राजेन्द्र आत्रेय, बनवारी मौर, प्रकाश दाधीच, राकेश पारीक की उपस्थिति में संकल्प भी लिया।