
District Level Youth Festival
नागौर. District Level Youth Festival : टाउन हॉल में बुधवार को नागौर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को परिचय कराया। राजस्थानी लोक नृत्य घूमर, चिरमी, तेरहताली, कच्ची घोड़ी से लेकर काव्य वाचन एवं गीत की प्रस्तुतियां देकर नागौर के युवाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। अवसर था राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव का।
युवा महोत्सव में ब्लॉक स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों ने अपनी विधा का बेहतर प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। देश में पहली बार यदि किसी राज्य के मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण कोष की स्थापना की है तो वह राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। मुख्यमंत्री ने युवा कल्याण कोष को 500 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया है। राजस्थान ही देश का पहला राज्य है, जहां पहली बार युवा नीति बनाई जा रही है। लांबा ने कहा कि देश की पहली युवा नीति बनकर तैयार है, जिसका ड्राफ्ट युवा बोर्ड की ओर से मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है।
प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच
लांबा ने बताया कि राजस्थान के गांव-ढाणी में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का मंच है युवा महोत्सव। पहले ब्लॉक और अब जिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन प्रदेश के कई जिलों में हो चुका है। नागौर जिला मुख्यालय पर भी जिला स्तरीय युवा महोत्सव के कार्यक्रम एवं प्रस्तुतीकरण काबिले तारीफ रहे हैं। अब जिला स्तर की प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान अशरफी लांबा ने कहा कि राजस्थान युवा बोर्ड की ओर से आयोजित किए जा रहे यह कार्यक्रम काबिले तारीफ है। युवा बोर्ड के सदस्य हनुमान बांगड़ा ने कहा कि नागौर के युवाओं ने हमेशा अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए मातृभूमि का नाम रोशन किया है। स्वागत भाषण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुंशी खान ने दिया। खंड मुख्य शिक्षा अधिकारी राधेश्याम गोदारा व कार्यक्रम अधिकारी पवन मांझू ने आयोजनों के बारे में जानकारी दी। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में महात्मा गांधी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक हीरालाल भाटी, ब्लॉक संयोजक दिलफराज खान, शिक्षाविद बीआर भूकर, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रसिंह शेखावत, रामनिवास जांगिड़ व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजत खान व मदनलाल शर्मा एवं एपीसी समसा पृथ्वीसिंह चारण मौजूद रहे।
Updated on:
16 Aug 2023 09:58 pm
Published on:
16 Aug 2023 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
