1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरे देशभक्ति के रंग

Nagaur. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिखरे देशभक्ति के रंग

2 min read
Google source verification
Nagaur news

Colors of patriotism spread in cultural programs

चाह मेरी यह की मैं जलती रहूं....
Nagaur. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इसमें मातृ मंदिर का समर्पित दीप में चाह मेरी यह कि मैं जलती रहूं काव्य गीत की प्रस्तुति सरिता राव ने दी। इसके पश्चात शारदा बालिका निकेतन विद्यालय की छात्राओं ने हे मातृ शक्ति देश की तूं जाग अब तो जाग सामूहिक गान, कदम कदम बढ़ाए जा साधना की राह में आदि सामूहिक गीतों को नृत्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया। समापन सत्र में राजस्थानी नृत्य चुनरिया मेरी ऐसी रंग दे मेरा वीर की प्रस्तुति नंदनी जोशी ने दी। जीवन को बिसराऊं में जग में संघ बसाऊं , जग जानेगा पहचानेगा नारी की शक्ति को एक दिन शीश झुका कर मानेगा महिला सशक्तिकरण पर यह गीत प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही मुख्य गेट से प्रवेश करने के बाद कार्यक्रम स्थल के पास महाकाल को शिवलिंग के रूप में सजाया गया था। यह लोगों के आस्था का केन्द्र बना रहा।
झांकियों का प्रदर्शन
कार्यक्रम में नारी शक्ति से संबंधित विभिन्न झांकियां का प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारतीय गौरवशाली इतिहास, वीर वीरांगनाओं के रूप में बालिकाओं ने प्रेरणादायी संदेश दिया। इनमें रानी चेन्नमा, किरण बेदी, मीराबाई, द्रौपदी मुर्मू (राष्ट्रपति), कर्मा बाई, मां लक्ष्मी, रानी लक्ष्मी बाई, रानी पद्मिनी,अहिल्याबाई होल्कर, भगिनी निवेदिता, मां दुर्गा, रानाबाई, मैरी कॉम, अर्धनारीश्वर, राधा कृष्ण, काली माता व अंजनी सुत हनुमानजी, सावित्रीबाई फुले आदि की झांकियां प्रेरणास्रोत के रूप में नजर आईं।
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम नागौर विधायक मोहनराम चौधरी, हरिराम धारणिया, मुकेश भाटी, सुखराम भाकल, कमला चारण, कांता शर्मा, मीना श्रीमाली, संगीता, सुमिता सिद्ध, रेखा रांकावत, वन्दना सोनी, सरिता जोशी, नीलू खड़लोया, शोभा सारड़ा, सुधा अग्रवाल, सरिता चांडक, हर्षा शर्मा, सरोज प्रजापत, पुष्पा बागडिय़ा, मोना जोशी, मोनिका, विमला, वन्दना भोजक, शिवानी सारस्वत, हेमलता, ममता, सावित्री शर्मा, प्रेरणा शर्मा, कृष्णा गौड़, पूजा, गुंजन शर्मा, वंदना शर्मा, नंदिनी सोनी, मनीषा साँखला, रश्मि सारस्वत एवं प्रगति पारिक आदि मौजूद थीं।