
Dense fog in Nagaur after two days of rain
नागौर जिले में शनिवार व रविवार को हुई मावठ के बदा सोमवार सुबह घना कोहरा Dense fog in Nagaur छाया रहा। जिले में दो दिन तक मावठ होने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, इससे एक बार फिर सर्दी बढ गई है। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रह गई है, इसके कारण हाइवे पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे।
गौरतलब है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में रविवार को सुबह से शाम तक रुक-रुककर मावठ हुई, इससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। मावठ से शहर में जहां कादा-कीचड़ हो गया, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रबी की फसलों को फायदा होगा। मैथी की कटी हुई फसल को छोडक़र शेष सभी फसलों में मावठ अमृत साबित होगी।
जिले में रविवार को डेह तहसील में 2 मिलीमीटर, मकराना में 3 एमएम, नागौर व रियां बड़ी में छह-छह एमएम, मेड़ता में 2 एमएम, डेगाना में 5 एमएम, मूण्डवा में 7 एमएम, खींवसर में सबसे अधिक 13 एमएम बारिश हुई। इसी प्रकार कुचामन सिटी में 8 एमएम, परबतसर में 9 एमएम, सांजू में 7 एमएम, नावां में छह एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाग ने बताया कि बारिश से सरसों, तारामीरा, जौ, गेहूं, ईसबगोल को सबसे अधिक फायदा होगा। साथ ही जीरे व मैथी की फसल को भी फायदा होगा, लेकिन जीरे की अगेती फसल में थोड़ा नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसान कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क करके दवा का छिडक़ाव करें। इसी प्रकार मैथी की सुखाने के लिए रखी हुई पत्तियों को बारिश से नुकसान होगा।
Published on:
05 Feb 2024 12:51 pm
