31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO…सुबह घृतपान, विनायक पूजन व रात में हुआ डांडिया

-माली समाज भवन में 65 वर-वधुओं को घी पिलाई की रस्म वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराई गई

2 min read
Google source verification
Nagaur news

-आज 65 दूल्हों की निकलेगी सामूहिक बारात, पाणिग्रहण संस्कार की तैयारियां पूरी
नागौर. डीडवाना रोड स्थित माली समाज के भवन के परिसर में सजे सामूहिक विवाह सम्मेलन के कार्यक्रम की सोमवार को शुरुआत हुई। पहला दिन घृतपान का रहा। समाज के 65 जोड़ों का घृतपान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया। घृतपान के दौरान पंडित सुनील दाधीच के नेतृत्व में 71 पंडितों की टीम वैदिक मंत्रोच्चार कर रहे थे। इसके पूर्व शांतिपाठ, नवग्रह पूजन के साथ ही जोड़ों ने विनायक पूूजन किया। विनायक पूजन महिलाओं के सानिध्य में गठित समिति की ओर से कराया गया। इस दौरान माली समाज के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, रामवल्लभ भाटी, बलदेव राम भाटी, कृपाराम टाक, बालकिशन, कमल भाटी, बजरंग सांखला, राधेश्याम टाक, टीकमचंद कच्छावा, रूपचंद टाक, रामेश्वर सैनी, सुरेश सोलंकी, सुरेश टाक, नरेंद्र सांखला, अमरचंद गेहलोत, दीपक सांखला, योगेश टाक, हरेंद्र सांखला, मनोज गहलोत, दिनेश टाक, आनंद सिंह कच्छावा, नरेन्द्र पंवार व आयोजन समिति के संरक्षक राजेंद्र पंवार आदि उपस्थित थे।
संगीत संध्या में गेर डांडिया नाच का आयोजन
चेनार में हुए समारोह में देर रात डांडिया नृत्य का आयोजन किया। इसमें नागौर, ताऊसर, चेनार, रोल, सालवा आदि गांवों के लोगों ने डांडिया में जमकर धमाल किया। देर रात्रि तक चले डांडिया में लोगों को भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, उपाध्यक्ष देवकिशन सोलंकी, मनीष कच्छावा, रमेश पंवार, सचिव सूरजमल भाटी, कोषाध्यक्ष कैलाश गहलोत, अर्जुन राम कच्छावा, रामचंद्र सांखला, पाबूराम सांखला, हैदराबाद माली समाज के पूर्व अध्यक्ष रामपाल देवड़ा, तेलंगाना प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष अविनाश देवड़ा, मिश्रीलाल सांखला, रामकिशोर कच्छावा, आसाराम भाटी, योगेंद्र सोलंकी, लोकेश टाक, सचिव सूरजमल भाटी आदि मौजूद थे।

बारात की होगी निकासी
सुबह करीब नौ बजे डीडवाना रोड स्थित माली संस्थान भवन से 65 दूल्हों की बारात एक साथ होगी। चार बैंड बाजों के साथ इस बारात में सभी वर एक समान सूट- पैंट में रहेंगे। बारात माली संस्थान से चुंगी नाका, चेनार होते हुए माली संस्थान के सामूहिक विवाह स्थल पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह पुष्य वर्षा की जाएगी।
तोरण रस्म में सास करेंगी जमाई का स्वागत
वर बारात के चेनार स्थित सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान के विवाह स्थल पर पहुंचने पर तोरण का विधान करवाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं की विशेष टीम तैयार की गई है। तीन अलग-अलग द्वार पर वर को उनकी सास व रिश्तेदारों की ओर से स्वागत सत्कार किया जाएगा। इसके बाद श्रीराम जानकी मंडप चंवरी पांडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार होगा।
वर-वधुओं को इनका मिलेगा आशीर्वाद
पाणिग्रहण समारोह में वर एवं वधु को
संत राम प्रसाद महाराज जोधपुर, संत श्यामसुंदर महाराज बीकानेर, संत सर्वेश्वर महाराज, और साध्वी सुखी बाई का आशीर्वाद मिलेगा। इसके अलावा राज्यसभा सांसद व श्रीलिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान अमरपुरा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत एवं माली समाज के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा का भी आशीर्वाद मिलेगा।