इनकी रही लापरवाही
220 केवी जीएसएस नागौर के आवश्यक रखरखाव को लेकर डिस्कॉम के ग्रामीण एईएन गणपतराम सारण ने शुक्रवार को सूचना दी थी कि शनिवार सुबह 7 से 11 बजे तक जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। जिसमें नागौर शहर सहित बासनी, रीको, रीको डेम, गोगेलाव, अलाय, श्रीबालाजी, गुड़ा भगवानदास, भेड़, ढींगसरा, भदवासी, कड़लू, बलाया, ईनाणा एवं भूण्डेल उप चौकियों से जुड़े समस्त 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद की सूचना थी। लेकिन डिस्कॉम अधिकारियों की लापरवाही के चलते निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से बिजली सुचारू हो पाई। इसका खमियाजा जनता को उठाना पड़ा।