6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बछबारस का पर्व, गाय-बछड़े का पूजन

गाय-बछड़े का तिलक लगाकर किया पूजन, पुत्र के साथ परिवार की मंगल कामनापरम्परागत रूप से मनाया बछबारस का पर्व, गाय-बछड़े का पूजन

2 min read
Google source verification
 बछबारस का पर्व, गाय-बछड़े का पूजन

नागौर. पुत्र की दीर्घायु एवं परिवार की खुशहाली के लिए सोमवार को महिलाओं ने बछबारस का पर्व परम्परागत रूप से मनाया गया। सुबह महिलाओं ने गाय- बछड़े का पूजन किया और व्रत रखा। सूर्य देव को जल अर्पित कर तुलसी एवं पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के बाद पूजा स्थान पर दही ,आटा व भीगा हुआ बाजरा रखकर घी का दीपक जला कर पूजन किया। इस दौरान पुत्रों को तिलक लगाकर लड्डू खिलाया।

 बछबारस का पर्व, गाय-बछड़े का पूजन

नागौर. पुत्र को लड्डू देते हुए।

 बछबारस का पर्व, गाय-बछड़े का पूजन

बछबारस पर गो माता व बछड़े का पूजन करती महिलाएं।

 बछबारस का पर्व, गाय-बछड़े का पूजन

बछबारस की कथा सुनी तथा बाजरे की रोटी, मूंग मोठ व चना की सब्जी बनाकर खायी। इस पर्व पर चाकू से कटी हुई खाद्यावस्तुओं का सेवन नहीं किया। शहर के चण्डकावाड़ी, नया दरवाजा, काठडिय़ों का चौक, बाठड़ियों का चौक, लोहिया चौक, बाहेतियों की गली, व्यास कॉलोनी, करणी कॉलोनी, मरुधर कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, पीएचडीई कॉलोनी आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने घर के बाहर व गोशाला जाकर गाय व बछड़े की पूजा की।