
Firing on mother-daughter in Dhanis of Kuchera police station area
- पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है कारण
- पूर्व सैनिक पुनाराम बिश्नोई की पत्नी सीता व बेटी सुषमा को लगी गोली
कुचेरा. नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के सिंधलास सरहद स्थित ढाणियों में बुधवार सुबह मां और बेटी पर परिवार के ही लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में मां और बेटी के पैरों में गोलियां लगने से वे घायल हो गई। घटना के बाद मां-बेटी का कुचेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पूर्व सैनिक पुनाराम बिश्नोई की पत्नी सीता (40) और बेटी सुषमा (18) के गोली लगी है। जेएलएन अस्पताल में पत्रिका से बात करते हुए घायल सीता ने बताया कि वह और उसकी बेटी बुधवार सुबह करीब छह बजे घर में खाना बना रही थी, इस दौरान उसका देवर और आठ-दस अन्य लोग आए और फायरिंग करने लगे। जिससे घबराकर वे दोनों बिस्तरों में छिप गई, लेकिन आरोपी लगातार फायरिंग करते रहे, जिससे उन दोनों के पैरों में गोलियां लगी। सीता ने बताया कि पहले तो वह बच्चों को पढ़ाने के लिए बाहर रहे, लेकिन अब यहां आए हैं तो परिवार के लोग ही परेशान कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस परिवार में पूर्व में एक महिला की हत्या हो चुकी है और पुरानी रंजिश के चलते ही बुधवार को फायरिंग की गई।
Published on:
02 Aug 2023 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
