
Ladnun rape case
नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में नाबालिग बालिका से गैंग रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को एक नाबालिग सहित दो युवक 13 साल की नाबालिग बालिका का अपहरण कर ले गए। तीनों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी सामूहिक बलात्कार किया। परिजन देर रात तर बालिका को तलाशते रहे। रेप के बाद आरोपी, बालिका को बेहोशी की हालत में उसके घर के सामने पटक कर चले गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। वारदात में पीडि़ता का पडौसी भी शामिल बताया जा रहा है। सोमवार सुबह वारदात का पता चलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने लाडनूं थाने का घेराव किया। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने नाबालिग को निरूद्ध करने के साथ ही दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है। क्षेत्र में हुई इस हैवानियत भरी वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद पीडि़ता को पुलिस गंभीर हालत में थाने ले गई। यहां आक्रोशित लोगों ने उसे हॉस्पिटल ले जाने की मांग की। बाद में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोग आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।
पुलिस के अनुसार पीडि़ता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात को परिवार के सभी लोग सो रहे थे। साढ़े 11 बजे के करीब घर के बाहर आवाज सुनकर वह उठा तो मकान का मैनगेट खुला था। उसकी नाबालिग पुत्री घर में नहीं थी। उसने बाहर आकर देखा तो वहां कोई नजर नहीं आया। बाद में परिचितों व पड़ौसियों को पुत्री के बारे में सूचना दी। सब लोग बच्ची को तलाशने में लग गए। इस बीच करीब एक बजे एक कार उनकी गली में आई। कार में बैठे लोग उसकी पुत्री को बदहवास हालत में घर के बाहर पटक कर चले गए।
होश में आने पर पीडि़ता ने परिजनों को बताया कि रात को पड़ौस में रहने वाले नाबालिग बालक ने उसे घर के बाहर बुलाया। वह बाहर गई तो उसके साथ दो युवक और थे। तीनों उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और दूर एक खेत में ले जाकर तीनों ने डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे कार में लाकर घर के बाहर पटक कर चले गए। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
नाबालिग निरूद्ध, एक आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में नाबालिग को निरूद्ध किया है तथा दूसरे आरोपी लाडनूं निवासी जेसाराम पुत्र नेमाराम पाण्डर को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी महावीर बिरड़ा पुत्र विजयसिंह जाट फरार है। पुलिस उसको तलाश कर रही है।
Published on:
20 Nov 2023 06:43 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
